शेयर बाजार खुलते ही बना नया रिकॉर्ड; सेंसेक्‍स 49000 के पार, निफ्टी भी 14400 के ऊपर - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 10, 2021

शेयर बाजार खुलते ही बना नया रिकॉर्ड; सेंसेक्‍स 49000 के पार, निफ्टी भी 14400 के ऊपर

 

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 329.33 अंक की तेजी के साथ 49,111.84 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.90 अंक की वृद्धि के साथ 14,431.20 के स्तर पर खुला। आज सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 689.19 अंक ऊपर 48782.51 के स्तर पर और निफ्टी 209.90 अंक की तेजी के साथ 14347.25 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 333.85 अंक ऊपर 48,427.17 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 14,234.40 के स्तर पर हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here