बाड़ी- राजकीय प्राथमिक विद्यालय रहल के स्टाफ ने भामाशाह बनकर आपसी सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत 51 अनाथ व आर्थिक रूप से गरीब विद्यार्थियों को कोरोना गाइडलाइन SOP की पालना करते हुए घर घर जाकर स्वेटर जर्सी, स्कूल यूनिफॉर्म, मास्क व विद्यालय में संचालित मिनी स्टेशनरी बैंक के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी को तीन रजिस्टर, तीन कॉपी, पेन पैकेट, पैंसिल पैकेट, ज्यामेट्री बॉक्स, रबर, शोपनार वितरित किये और विद्यालय में अध्ययनरत सभी 450 विद्यार्थियों को भी शिक्षण सामग्री के रूप में स्टेशनरी व मास्क घर घर जाकर वितरित किये lरहल विद्यालय प्रधानाधयापक पारसराम पंवार ने बताया कि ब्लॉक एवम् जिले के शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन से हमारा नवाचारी स्टाफ विद्यालय विकास व छात्रहित एवम् अनाथ व आर्थिक रूप से गरीब छात्रों की मदद के लिए हमेशा पूर्ण मनोयोग से कृत संकल्प हैं lरहल विद्यालय स्टाफ द्वारा पिछले सत्र भी भामाशाह बनकर आपसी सहयोग व भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत 400 विद्यार्थियों को स्वेटर जर्सी, ड्रेस, स्कूल बैग, स्कूल शूज, टाई बेल्ट, कार्ड, स्टेशनरी एवम् 80 बालिकाओं को ट्रैक शूट वितरित किये lविद्यालय स्टाफ ने भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय की भौतिक सुविधाओं के रूप में छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर, आर ओ वाटर कूलर, इनवर्टर, लैपटॉप, प्रिंटर ,फ्लॉवर गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई lइस मौके पर रहल सरपंच राम कुंवर, विद्यालय स्टाफ विद्याराम, रघुवीर प्रसाद, राम गिरीश कंसाना, राधेश्याम कुपासिया, जुमा खान, जीतेन्द्रसिंह, वीना शर्मा, बेबी असमा, सरोज, ऊषादेवी व मानवाधिकार मीडिया के वीरेंद्र गुर्जर , दाताराम महावीर गुर्जर, रणवीर गुर्जर व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे l

No comments:
Post a Comment