सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए -मनोज राजोरिया - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 16, 2021

सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए -मनोज राजोरिया






धौलपुर-धौलपुर- गोगना गार्डन धौलपुर में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया  एवं जिले के जिला अध्यक्ष  श्रवण कुमार वर्मा जी के दिशा निर्देशानुसार नव मतदाता पंजीयन अभियान की जिला बैठक जिला संयोजक डॉ.मनोज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई ओर भाजपा जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर पूर्व विधायक व भाजपा जिला महामंत्री सुखराम कोली जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई बैठक में नव मतदाताओं को बूथ स्तर पर कैसे अधिक से अधिक जोड़ा जाए तथा जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक नव मतदाता नव पंजीयन अभियान पहुंचे इसके लिए इस बैठक में विचार मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व भाजपा जिला महामंत्री सुखराम कोली ने कहा के बूथ स्तर पर कमेटी बनाकर अधिक से अधिक नव मतदाताओं को पार्टी विचारधारा से अवगत कराते हुए जोड़ा जाए। भाजपा जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर कहा के दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की विचारधारा को हमें जन-जन तक पहुंचाना है तथा अधिक से अधिक नव मतदाताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत करना है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया ने कहा कि नव मतदाता ही भविष्य के लिए हमारी पार्टी की रीति नीति को प्रचारित करने वाले कार्यकर्ता बनेंगे।नव मतदाता पंजीयन अभियान के जिला संयोजक डॉ.मनोज शर्मा ने कहा कि यह अभियान हमारी पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसमें हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा नव मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे नव मतदाता पंजीयन अभियान के जिला सह संयोजक मुकेश हनुमानपुरा ने कहा के हमने मंडल स्तर पर संयोजक और सह संयोजक नियुक्त कर दिए हैं अब बूथ स्तर पर हमें संयोजक और सह संयोजक बनाने हैं। बैठक का संचालन मुकेश हनुमान पुरा ने किया।कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री नंदकिसोर शुक्ला,रविंद्र सिंह,हथवारी ,हरेंद्र सिंह राव,सत्येंद्र सिंह चीलपुरा बलवीर सिंह परमार, केजी तिवारी ,रामविलास बघेल ,रामू सिंह परमार ,शिव कुमार गुर्जर, दिलीप कुमार कुशवाह, नेत्रपाल सिंह परमार ,हेम सिंह बघेला , नेमीचंद कुशवाह दीपक पाल,रामवीर शर्माअ ,अनीशखान पार्षद राजा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here