धौलपुर - तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध हटाने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ युवा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी धौलपुर को ज्ञापन सौंपा।संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बीपी पोसवाल ने बताया कि शिक्षा विभाग के ही प्रथम श्रेणी प्रधानाचार्य के स्थानांतरण किए जा रहे हैं ,परंतु सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए कोई नीति स्पष्ट नहीं की है। इसके लिए अनुरोध किया है कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए शिक्षकों के साथ न्याय पूर्ण नीति अपनाते हुए स्थानांतरण अभिलंब प्रारंभ किए जाए । भरतपुर संभाग अध्यक्ष राजेश ठाकुर व जिला सचिव राजू परमार ने बताया प्रतिबंधित व डार्क जोन नामक शब्दों से शिक्षा विभाग को पूर्ण रूप से हटाकर सभी जिलों में सामान्य जिले घोषित कर इन जिलों जिलों में बरसों से कार्यरत तृतीय श्रेणी व द्वितीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण नीति के तहत तत्काल निस्तारण किए जाने की मांग की इस मौके पर ब्लॉक संरक्षण भगवानदास मीणा विक्रमजीत सिंह सत्येंद्र कुमार योगेंद्र चौहान राजकुमार आदि शिक्षक मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment