धौलपुर - अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा द्वारा निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ देवनारायण शिक्षण संस्थान पुराना बाजार बाड़ी में किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामअवतार उर्फ हिटलर सर ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश सचिव किशोर अंधाना रहे । वशिष्ठ अतिथि के रूप में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष संजय कंसाना रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र सिंह गुर्जर ने किया।निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल ने कहा कि हम सबको साथ लेकर एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं ,जिससे किसी भी गरीब परिवार का बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे ।पैसे के अभाव में बड़ी कोचिंग में तैयारी नहीं कर पाते और उनको अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका नहीं मिलता ।इसको देखते हुए आज बाड़ी के देवनारायण शिक्षण संस्थान में इस कोचिंग की शुरुआत की जा रही है सभी शिक्षक बंधुओं से भी निवेदन है कि आप अपना समय निकालकर इस निशुल्क कोचिंग को दें। सबका साथ होगा जब यह कार्यक्रम सफल होगा, किसी एक का नहीं है और किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है यह सब का है और सबके लिए है।इसलिए सबकी भागीदारी जरूरी है।पोसवाल ने कहा कि आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि राजस्थान के हर जिले में ऐसी निशुल्क कोचिंग संस्थान चलाए जाएं जिससे गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ लिखकर उच्च पदों पर पहुंचे।प्रदेश सचिव किशोर अंदाना ने कहा कि ये एक अच्छी पहल है मैं इसमें तन मन धन से इस जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करूंगा। क्योंकि यह एक जिम्मेदारी है शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है।जिला अध्यक्ष संजय कसाना ने कहा कि जिले में मुझे जिम्मेदारी दी है कि मैं सभी कोचिंगों की मॉनिटरिंग करूं और सफलतापूर्वक कोचिंग सेंटर चल सके।संजय कसाना ने बताया कि इसके लिए सब से मिलकर सबका साथ लेकर काम करूंगा ।सभी शिक्षक बंधुओं से मिलूंगा कि आप निशुल्क कोचिंग सेंटर में अपनी भागीदारी निभाएं,और छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए चलाई जा रही इस मुहिम में निःशुल्क पढाने का काम करें।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामअवतार उर्फ हिटलर ने कहा कि मैं अपने संस्थान की तरफ से भवन उपलब्ध करा रहा हूं क्योंकि यह एक नेक काम है इसमें मैं अपनी तरफ से एक घंटा फ्री ऑफ कॉस्ट बच्चों को कोचिंग भी कराऊंगा। और सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी मेरी रहेगी कितने भी बच्चे आ सकते हैं, वह आए मैं उन्हें भरपूर सिखाने का प्रयास करूंगा ।हिटलर ने कहा कि अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा की तरफ से बहुत अच्छी पहल है इसको सफल कराने के लिए मैं अपना पूरा प्रयास करूंगा।इस मौके पर एवीवीपी के जिला संयोजक दिनेश गुर्जर,हंसराम गुर्जर,नरेश सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Welcome to D24 News, your number one source for all latest news. We're dedicated to providing you the very best of news.

No comments:
Post a Comment