धौलपुर में खुला पहला हृदय रोग वार्ड,एयू बैंक द्वारा सामान्य चिकित्सालय में किया उद्घाटन - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 9, 2021

धौलपुर में खुला पहला हृदय रोग वार्ड,एयू बैंक द्वारा सामान्य चिकित्सालय में किया उद्घाटन



धौलपुर : धौलपुर केसर महारानी मेमोरियल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्था में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विकास के लिए गंभीर ह्रदय रोगी पीड़ितों के उपचार के लिए प्रथम एयू कार्डियक आईसीयू का उद्घाटन मंगलवार को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुल्तान सिंह पलसानिया तथा राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा एवं जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल और पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत अथवा पीएमओ शर्मा रवि सिंह सिकरवार के द्वारा किया गया


उद्घाटन में नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह भी अतिथि के तौर पर शामिल रहीं स्वास्थ्य विभाग अथवा जिले के नागरिकों में यह खुशी की लहर है कि अभी तक धौलपुर में हृदय रोगियों के लिए भर्ती होने के लिए कोई भी जिले में यूनिट नहीं थी जो कि आज एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने जिले का सपना पूरा किया अब हृदय रोग के मरीज धौलपुर केसर रानी मातृ शिशु स्वास्थ्य संस्थान में इलाज ले सकेंगे इस मौके पर एयू स्मॉल फाइनेंस ब्रांच मैनेजर लोकेंद्र कुमार ने सभी आए हुए अतिथि अथवा नगर के गणमान्य लोगों का स्वागत एवं वंदन किया और धौलपुर जिले के लिए हर संभव ऐसी व्यवस्थाएं सुचारू कराने की बात कही धौलपुर जिले में पहला कार्डियक वार्ड होना जिले के लिए गौरव की बात है क्योंकि हृदय संबंधित किसी भी मरीज को परेशानी होने पर उसे आगरा ग्वालियर और जयपुर रेफर किया जाता था आज वह व्यक्ति कम से कम धौलपुर में अपना इलाज करा कर स्वस्थ हो सकता है


सामान्य चिकित्सालय धौलपुर के प्रमुख शिक्षा अधिकारी डॉक्टर समर भी सिंह सिकरवार ने बताया है कि यह यूनिट हमारे लिए बहुत ही सुविधा दे सकती है अभी हमारे यहां के सभी फिजिशियन डॉक्टर यहां अपनी सेवा देंगे और हमने कार्डियक स्पेशलिस्ट डॉक्टर के लिए आगे प्रस्ताव भेजा है बहुत जल्द धौलपुर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर की भी सुविधा उपलब्ध होगी

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here