विज्ञान क्विज में रमन हाउस विपरपुर ने मारी बाजी - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 1, 2021

विज्ञान क्विज में रमन हाउस विपरपुर ने मारी बाजी

 


धौलपुर-  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन विद्यार्थियों विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करने तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाने हेतु प्रतिवर्ष आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विपरपुर स्कूल में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम क्वालीफाइंग राउंड में 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें से 10 छात्र-छात्राओं का चयन निर्णायक लखनलाल, विनय शर्मा एवं अनिल सक्सेना द्वारा अगले राउण्ड के लिए किया गया। इन बच्चों द्वारा मौखिक अभिव्यक्ति चरण तथा श्रव्य दृश्य चक्र तथा त्वरित चक्र में विभिन्न रोचक प्रश्नों के उत्तर दिए, जिनमें रमन हाउस विपरपुर की रेखा तथा विशाल प्रथम, तुषन एवं कमल सिंह भाभा हाउस द्वितीय और पूनम शर्मा एवं नीरज कलाम हाउस तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक भौतिकी प्राध्यापक अतुल चौहान ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास कर विज्ञान से होने वाले लाभ के प्रति समाज में जागरूकता लाने का कार्य करने को कहा।चौहान ने विज्ञान क्लब की गतिविधियों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने इस वर्ष विज्ञान दिवस की थीम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार का शिक्षण कौशल एवं कार्य पर प्रभाव पर अपनी वार्ता देते हुए शिक्षकों से आग्रह किया कि वे हमारे देश के वैज्ञानिक इतिहास को विद्यार्थियों को बताएं और समझाएं तथा आत्मनिर्भर भारत में विज्ञान किस प्रकार अपनी भूमिका निभा सकता है, इस पर शिक्षण समय में भी चर्चा करें। उन्होंने विज्ञान की गतिविधियों को विज्ञान क्लब, कक्षा तथा विद्यालय से बाहर समाज में फैलाने के लिए प्रयास करने को कहा। विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित गतिविधियों को प्रभावी बनाने हेतु प्रधानाचार्य ने व्याख्याता सतीश कुमार, पंकज, मुकेश कुमार, बनवारी, भगवती प्रसाद, ज्योति जैन, साधना गहलोत,अनीता, रंजीत यादव, हरवीर सिंह गो सम्मानित किया। इस अवसर पर  समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here