मुस्लिम समाज की सारी समस्याओं का निदान केवल शिक्षा ही है - अब्दुल सगीर खान - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 14, 2021

मुस्लिम समाज की सारी समस्याओं का निदान केवल शिक्षा ही है - अब्दुल सगीर खान

जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 




 धौलपुर- एवीएम कान्वेंट स्कूल घंटाघर रोड धौलपुर पर जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान थे कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी मोहम्मद मतीन खान गोरी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद की सभापति खुशबू सिंह बाल कल्याण समिति धौलपुर के सदस्य बृजेश शर्मा बाल कल्याण समिति की सदस्य नरगिस शरीफी नगर परिषद के पूर्व उपसभापति निशांत सिंह उपस्थित थे कार्यक्रम काआगाज शायर रियाज खान नूर धौलपुरी ने नाते पाक पढ़कर किया जश्ने ईद मिलादुन्नबी धौलपुर के सदर माजिद शरीफी ने मुख्य अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथियों का साफा माला स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता देकर इस्तकबाल किया  




सभी अतिथियों द्वारा दसवीं बोर्ड 12वीं बोर्ड और स्नातक में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 22 छात्र छात्राओं प्रशंसा पत्र  मेडल  व स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित किया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सदर  माजिद शरीफी ने स्वागत  भाषण दिया और  कार्यक्रम का प्रतिवेदन  प्रस्तुत किया  इस मौके पर मुख्य अतिथि  पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान ने कहा कि केवल शिक्षा ही मुस्लिम समाज  की सभी समस्याओं का निदान है समाज के पास शिक्षा ही आज के वक्त में सबसे बड़ा हथियार है उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार बच्चों के लिए हम हमेशा उनकी हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं विशिष्ट अतिथि सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करना गौरव की बात है ऐसे आयोजन से समाज में जो प्रतिभाएं हैं उनका उत्साह वर्धन होता है कार्यक्रम अध्यक्ष शहर काजी मोहम्मद मतीन खान गौरी ने भी मुस्लिम समाज की ऐसी प्रतिभाओं की तारीफ की 




विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति के सदस्य बृजेश शर्मा ने ऐसे श्रेष्ठ बच्चों को निशुल्क आईटीआई कराने की बात कही  अध्यापक जावेद वेग ने राज्य सरकार द्वारा मुस्लिम बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी इस मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के सभी मेंबर और वालंटियर को भी अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन  जावेद अब्बासी ने किया इस मौके पर अलीमुद्दीन अंसारी गुल मोहम्मद कुरेशी अरशद खान निजामुद्दीन पहलवान रसीद उस्मानी डॉक्टर अब्दुल रहमान खान शकील खान वारसी रियासत अली अब्दुल साजिद आफताब अहमद नौशाद खान मोबीन अहमद फारुकी आबिद वेग मिर्जा निसार उस्मानी अकील खान आदिल खान अमन खान अजहर खान जुनैद खान सद्दाम खान हारुण खान और समाज के  गणमान्य नागरिक व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here