अभिनेता नीरज गुर्जर के जन्मदिवस पर युवाओं ने व्रद्ध आश्रम ,एवं राजकीय अस्पताल में वर्धजनों को शॉल भेंट कर खिलाया खाना।
धौलपुर- अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष संजय कसाना ने धौलपुर जिले के युवा अभिनेता नीरज गुर्जर के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं के साथ शुक्रवार को सेवाभाव की भावना को देखते हुए शुक्रवार को शहर के व्रद्ध आश्रम पहुँचकर वर्द्धजनो के हाल जाने इस दौरान उन्होंने आश्रम में रहने वाले वर्द्धजनो को भोजन कराया तथा उन्हें फूलमाला पहनाकर शॉल भेंट कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।उसके बाद राजकीय अस्पताल में लोगों को भोजन के पैकिट वितरित किए।इस अवसर पर समस्त वर्द्धजनो ने अभिनेता नीरज गुर्जर को फिल्मी दुनियां में और आगे बड़ी कामयाबी हांसिल करने की बात कही और नीरज की लंबी उम्र की कामना की।इस मौके पर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष संजय कसाना ने कहा कि व्रद्ध ,असहाय ,पीड़ित गरीब मजदूर की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है।महासभा ऐसे में हमेशां आगे रहेगी ।संघ की ओर से हमेशां से ही गरीब एवं जरूरतमंदों की सेवा करने में अपना योगदान दिया है।पार्षद लोकेन्द्र चौधरी एवं वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोकेश राजपूत ने कहा कि धौलपुर जिले के युवा अभिनेता नीरज गुर्जर के जन्मदिन के अवसर पर आज व्रद्ध आश्रम में यह कार्यक्रम किया जो मन को प्रशन्नता देने वाला कार्यक्रम है।चौधरी एवं राजपूत ने कहा कि वर्धजनों की सेवा ही सच्ची सेवा है।हमेशां हम सभी युवा मिलकर सेवा कार्यों को करते रहेंगे।इस मौके पर पार्षद लोकेन्द्र चौधरी,वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोकेश राजपूत, रामनाथ सिंह फौजी,मनु त्यागी,संदीप पहाड़िया,हरवीर रियाना,हरेंद्र गुर्जर,सचिन कसाना,गौरव ,अनमोल बंसल ,मोहित ,रोहित सहित युवा उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment