धौलपुर। शहर के भामाशाह संजय कंषाना ने जरुरतमंद बच्चाें काे स्कूल जाकर शिक्षण सामग्री बांटी। गुरुवार सुबह स्कूल जाकर वे बच्चाें के बीच पहुंचे अाैर बच्चाें काे कापी, पैन, टाॅफी बांटकर उनके संग टाइम बिताया। भामाशाह संजय कंषाना ने करीब 10 हजार रुपए कीमत की कापी-पेन सहित अन्य शिक्षण सामग्री को खरीद कर स्कूल के सभी बच्चों में बंटवा दी। स्कूल में नई कापी और शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। हालांकि इसी दौरान भामाशाह संजय कंषाना ने स्कूल संचालक से कहा कि अगर उन्हें बच्चों की आवश्यकता के अनुसार और भी शिक्षण सामग्री चाहिए तो वे उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके बाद भामाशाह संजय कंषाना ने सभी बच्चों को टाफियां बांटी और उनसे एक-एक कविता भी सुनी। इस दौरान संदीप पहाड़िया और मन्नू त्यागी ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ ही अब उन्हें शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने का भी अभियान चलाया जाएगा। ताकि बच्चों को शिक्षा लेने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

No comments:
Post a Comment