शब-ए-बारात के मौके पर कब्रिस्तान की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 28, 2021

शब-ए-बारात के मौके पर कब्रिस्तान की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

 शब-ए-बारात के मौके पर कब्रिस्तान की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

धौलपुर-  शहर स्थित हजरत अब्दाल शाह रहमतुल्लाह अलैह (पहाड़ वाले वली) के कब्रिस्तान में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शब-ए-बारात के मौके पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया. कब्रिस्तान में झाड़ियों के अंबार लगे होने के कारण पूर्वजों की कब्रों तक पहुंचने में परेशानी होती थी जिसके लिए समाज के युवाओं द्वारा सफाई अभियान का आयोजन किया गया!

समाज के लोगों ने बताया कि जिस तरह हम अपने घर, मकान, दुकान व आसपास की सफाई रखते हैं उसी तरह हमें कब्रिस्तानों की भी सफाई रखनी चाहिए क्योंकि यह मुस्लिमों का आखिरत का घर है!

कब्रिस्तान की साफ सफाई के साथ-साथ रंगाई पुताई भी की गई जिससे वहां की सुन्दरता बढ़े! साफ-सफाई करने का उद्देश्य आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है!

इस मौके पर शहजाद खान जलमानी, हाजी फैय्याज जलमानी, हाजी हनीफ जलमानी, आविद बेग मिर्जा, हाजी शायद अब्बासी, अमजत अली, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष फारूख खान उस्मानी, निजाकत खान, अलीम मिर्जा, हाशिम शेख, ताहिर खान, लियाकत अब्बासी, हफीज अब्बासीआविद अब्बासी, शाहरूख अब्बासी, आरिफ अब्बासी, इमरान अब्बासी, युनूस खान, सरफराज उस्मानी, तालीम खान, अल्ताफ अब्बासी आदि मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here