तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आज से हुआ शुभारंभ पहले दिन जिले में 1हजार 6 बूथों पर 99 हजार 116 नौनिहालो ने गटकी दो बूंद जिंदगी की - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 31, 2021

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आज से हुआ शुभारंभ पहले दिन जिले में 1हजार 6 बूथों पर 99 हजार 116 नौनिहालो ने गटकी दो बूंद जिंदगी की


 

धौलपुर, तीन दिवसीय पल्स  पोलियो महाभियान का शुभारंभ आज जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद गोयल ने बाड़ी उप जिला अस्पताल में नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा पिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद गोयल ने बताया कि आज से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत पोलियो बूथों पर तथा 01 व 02 फरवरी को घर-घर जाकर वंचित बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई जायेगी।अभियान के अंतर्गत नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के करीब 2 लाख 6 हजार 372 बालक बालिकाओं को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। साथ ही घुमन्तु, ईंट भट्ठों पर काम करने वाले लोगों के बच्चों पर विशेष फोकस रहेगा। 
आरसीएचओ डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1006 पोलियों बूथों की स्थापना की गई। इस अभियान में पोलियो टीकाकरण के लिए कुल 1050 टीमों का गठन किया गया है जिसमें 26 ट्रांजिट टीम तथा 18 मोबाइल टीम गठित की गई है। शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। इस दौरान पीएमओ डॉ. शिव दयाल मंगल बीसीएमओ डॉ. गब्बर मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here