जिले की पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। भारी पुलिस बल के साथ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टियों को तोड़कर करीब 20 हजार लीटर वाश को नष्ट किया - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 31, 2021

जिले की पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। भारी पुलिस बल के साथ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टियों को तोड़कर करीब 20 हजार लीटर वाश को नष्ट किया


धौलपुर –  जिले की पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। भारी पुलिस बल के साथ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टियों को तोड़कर करीब 20 हजार लीटर वाश को नष्ट किया है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब को भी बरामद किया है। अचानक पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई को देख शराब माफिया भागने में सफल रहे। जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है।


सदर थाना प्रभारी रमेश तवर ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं माफियाओं के खिलाफ एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देश में धरपकड़ अभियान की शुरुआत की है। जिस अभियान के तहत जिला पुलिस एवं आबकारी विभाग शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज रविवार पुलिस एवं आबकारी विभाग को जरिए मुखबिर सूचना मिली की सदर थाना क्षेत्र के आदर्श गांव में अनाधिकृत तरीके से अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर मामले का भौतिक सत्यापन कराया गया। आदर्श गांव के बाहर भारी तादाद में शराब की भट्टियों पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। ऐसे में सदर, कोतवाली, आबकारी विभाग एवं सैपऊ पुलिस को साथ लेकर संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जेसीबी मशीन के सहयोग से शराब बनाने की भट्टियों को पुलिस प्रशासन ने खुर्द बुर्द करा दिया। मौके से प्रशासन ने करीब 20 हजार लीटर वाश को नष्ट कराया है। कारोबार से पुलिस ने भारी तादाद में शराब एवं अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं आबकारी विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब माफिया खेतों में फरार हो गए। जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में अभियोग दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here