धौलपुर- आओ रक्तदान करें द्वारा डॉ राम शर्मा की स्मृति में चतुर्थ बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों रक्तदाताओं ने रक्तदान किया इस मौके पर रक्तदान शिविर आयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि युवाओं को बढ़-चढ़कर ऐसे महोत्सव में हिस्सा लेना चाहिए और रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्तदान करने से कोई कमी नहीं आती शरीर में स्फूर्ति के साथ-साथ कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं जैसे हार्ड अटैक और रक्त से संबंधित कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं प्रथम बार रक्तदान करने वाली कुमारी प्रियंका शर्मा,खुशी गर्ग हाल ही में 18 वर्ष की हुई है जिन्होंने अपना पहला वोट डाला और पहली बार रक्तदान किया रक्तदान करने के बाद उन्होंने बताया कि मुझे रक्तदान करके बहुत अच्छा लग रहा है और जितनी खुशी मुझे वोट डालकर थी उससे कहीं ज्यादा खुशी मुझे रक्तदान करके हैं समाज में सभी महिलाओं युवाओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए और दूसरों के काम आना चाहिए राम शर्मा ने बताया इस शिविर में 161 यूनिट रक्तदान हुआ जिसमें की पहली बार रक्तदान करने वालो की संख्या 49 लोगो से ऊपर थी उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया के रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता क्योंकि यह रक्तदान किसी की जान बचाता है और एक यूनिट रक्तदान करने से हम तीन लोगों की जान बचा सकते हैं लोगों की जान बचाना अपने आप में एक यज्ञ के समान होता है इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था लूपिन फाउंडेशन ,मंझरी फाउंडेशन,अग्रवाल फाउंडेशन बाड़ी,मुस्लिम ब्लड वेलफेयर सोसाइटी बाड़ी,ब्लड 24*7 ,वैष्णवी फाउंडेशन,ब्रिक्स मानवाधिकार आयोग,माँ रेहाना वाली भक्त समितिरा,राजस्थानक्षक संघ एकीकृत कंचन कल्याण संस्थान धौलपुर,अग्रोहा फाउंडेशन,अर्पण ब्लड बैंक,राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक इन सभी संस्थाओं को लोगों का प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया कंचन कल्याण संस्थान को विशेष सम्मान के तौर पर प्रशस्ति पत्र व टी शर्ट पहना कर समाज की नई दिशा देने के लिए सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान करवाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में रक्तदाता व सहयोगी संस्थाओं के स्वयंसेवक उपस्थित रहे
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Welcome to D24 News, your number one source for all latest news. We're dedicated to providing you the very best of news.

No comments:
Post a Comment