धौलपुर। अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा लंबे समय से कचहरी परिसर में आरओ और वाटर कूलर लगाने की मांग चली आ रही थी। जिसे लेकर आज एसबीआई बैंक धौलपुर की ओर से धौलपुर अभिभाषक संघ को आरओ और और वाटर कूलर भेंट किया गया। जिसे कचहरी परिसर में बैंक के बाहर स्थापित किया गया है। जिसका आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीटा तेजपाल ने लोकार्पण किया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीटा तेजपाल ने कहा कि आरओ और वाटर कूलर लगने से अधिवक्ता एवं कचहरी परिसर में आने वाले लोगों को काफी लाभ होगा। कोर्ट परिसर में आने वाले मुव्वकिल,स्टाम्प बेंडर सहित सभी लोगो को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। लोकार्पण समारोह में जिला जज के साथ एडीजे शक्ति सिंह,पारिवारिक न्यायालय के जज उमाशंकर शर्मा,एससी-एसटी सेल के जज अमित गोयल,सीजेएम महावीर महावर, एमए सिटी जज सहित सभी न्यायिक अधिकारी व एसबीआई बैंक के प्रबंधक विचित्र कुमार शर्मा, फील्ड अधिकारी रविंद्र सिंह जादौन एवं अभिभाषक संघ धौलपुर के अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल सहित अधिवक्ता गण मौजूद लपुर कचहरी परिसर में जिला जज ने किया आरओ व वाटर कूलर का किया लोकार्पण

No comments:
Post a Comment