नेहरू युवा केंद्र धौलपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान मेंनिबंध प्रतियोगिता में सारांश अग्रवाल रहे प्रथम - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 17, 2021

नेहरू युवा केंद्र धौलपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान मेंनिबंध प्रतियोगिता में सारांश अग्रवाल रहे प्रथम



धौलपुर-   नेहरू युवा केंद्र धौलपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में , राष्ट्रीय युवा सप्ताह  2021 के अन्तर्गत युवा शांति दिवस का आयोजन छावनी में किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह ने   बताया कि  स्वामी विवेकानन्द  युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद हर बच्चे में आशा की किरण देखते थे जो कि राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। उन्होंने युवाओं के सामर्थ्य के सही इस्तेमाल पर अत्यधिक बल देते थे। शिक्षा एवं शांति के साथ स्वामी विवेकानंद में सम्पूर्ण विश्व के युवाओं को प्रभावित किया और युवाओ को प्रेरित किया कि वे अपना कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें और जो भी वो पाना चाहते हैं उसके लिए प्रयास करके उसे प्राप्त करें।तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय कुमार ने बताया कि  स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा के महत्व को लेकर कहते थे कि युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा एक मूल साधन है। दर्शनशास्र् , धर्म, साहित्य, वेद, पुराण और उपनिषद की बेहद अच्छी जानकारी रखने वाले समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरू, स्वामी विवेकानंद की कई ऐसे वक्तव्य हैं जो कि आज के युवाओं को प्रेरणा देते हैं, आइए इनमें से कुछ को जानते हैं।उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। मेरे साहसी युवाओं, यह विश्वास रखो कि तुम ही सब कुछ हो – महान कार्य करने के लिए इस धरती पर आए हो। चाहे वज्र भी गिरे, तो भी निडर हो खड़े हो जाना और कार्य में लग जाना। साहसी बनो। जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते। जब लोग तुम्हे गाली दें तो तुम उन्हें आशीर्वाद दो।सोचो, तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं। मेरा विश्वास युवा पीढ़ी, आधुनिक पीढ़ी में है। वे सिंह की भांति सभी समास्याओं से लड़ सकते हैं। युवा शांति दिवस के  मौके पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमेंनिबंध प्रतियोगिता में सारांश  अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहे  प्रभात फेरी का आयोजन  सुबह किया गया निबंध प्रतियोगिता का विषय स्वामी विवेकानंद और आज का युवा रहा तथा साथ ही सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की सफर दिलाई गई तथा कैच दी  रेन अभियान के तहत वर्षा जल संग्रहण के बारे में सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई इस मौके पर मानसिंह सोनू अमित सारांश योगेश अनिल धर्मेंद्र नरसिंह सूरज राणा सहित कई युवा उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में कोराना गाइडलाइन की पूर्णता पालना की  गई

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here