फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति आवेदन के सत्यापन में कॉलेजों पीछे, 20 जनवरी तक बढ़ाई प्रक्रिया - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 10, 2021

फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति आवेदन के सत्यापन में कॉलेजों पीछे, 20 जनवरी तक बढ़ाई प्रक्रिया


 

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज-विवि (एसएससी) के तहत 2020-21 सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति मिलना है। मगर अभी तक कॉलेजों ने छात्रवृत्ति आवेदनों का सत्यापन नहीं किया है। इसके चलते विद्यार्थियों को राशि मिलने में देर होने लगी है। लापरवाही को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को फटकार लगाई है और जल्द ही सत्यापन की प्रक्रिया कर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए है। प्रक्रिया बीस जनवरी तक पूरी करना है।

कोरोना की वजह से कॉलेज व विश्वविद्यालय में चार महीने देरी से दाखिले हुए है। नवंबर तक 2020-21 सत्र के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश दिए है। बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम और एमएससी फर्स्ट ईयर में दाखिला ले चुके विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना का लाभ देना है। दिसंबर तक इन छात्र-छात्राओं के आवेदनों का सत्यापन कॉलेज व विश्वविद्यालय को करना था, लेकिन दिसंबर आखिरी सप्ताह में विभाग ने काउंसिलिंग का अतिरिक्त चरण रखा। इसके चलते आवेदन को सत्यापित करने की प्रक्रिया रोक दी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here