चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अलसुबह हादसा हुआ। गुजरात से आ रही स्लीपर यात्री बस एक पेड़ में घुस गई। चालक को नींद की झपकी लग गई थी। हादसे में कईं यात्री घायल हुए हैं। लोगों ने घायलों की मदद की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब छह बजे चंदन आंबा गांव के समीप की है। गुजरात पॉसिंग बस करीब 50 यात्रियों लेकर इंदौर आ रही थी। बस तेज रफ्तार में थी। अचानक बस एक पेड़ में घुस गई और हाहाकार मच गया। यात्री दिनेश के मुताबिक हादसे के वक्त बारिश भी हो रही थी। ज्यादातर यात्री नींद के झोंके में थे। संभवत: चालक को भी झपकी लग गई और बस सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ में घुस गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हालांकि ज्यादातर यात्री सुरक्षित है।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, January 10, 2021
Home
Crime
Education
Entertainment
Indore
International
MadhyaPradesh
National
Sports
Technology
ड्राइवर को लगी झपकी, पेड़ में जा घुसी स्लीपर बस, कईं यात्री घायल
ड्राइवर को लगी झपकी, पेड़ में जा घुसी स्लीपर बस, कईं यात्री घायल
Tags
# Crime
# Education
# Entertainment
# Indore
# International
# MadhyaPradesh
# National
# Sports
# Technology
About D24 News
Technology
Labels:
Crime,
Education,
Entertainment,
Indore,
International,
MadhyaPradesh,
National,
Sports,
Technology
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Welcome to D24 News, your number one source for all latest news. We're dedicated to providing you the very best of news.

No comments:
Post a Comment