इंदौर शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए हैं। हम आपको इस खबर में 10 जनवरी को शहर में दिनभर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
- दत्त नगर रहवासी संघ द्वारा राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण प्रभातफेरी दत्त मंदिर दत्त नगर से सुबह 7.30 बजे निकाली जाएगी।
- पंचम निषाद संगीत संस्थान के तत्वावधान में स्वागत 2021 कार्यक्रम राजेंद्र माथुर सभागार में सुबह 10 बजे होगा।
- मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा आरएनटी मार्ग स्थित समिति के सभागार में सम्मान समारोह सुबह 10 बजे होगा।
- दिव्यशक्ति पीठ साईं कृपा कालोनी पर गोशाला का के कार्यों का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।

No comments:
Post a Comment