जयपुर- मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहतरमा रेशमा सोलंकी की अध्यक्षता में जयपुर में जिला अध्यक्ष अब्दुल कदीर के द्वारा इस्तकबाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला सचिव आबिद खान ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर ओर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।प्रदेश प्रभारी अमजद पठान ने पालनहार योजना ओर अनुप्रती योजना के माध्यम से गरीबों तक इसका लाभ पहुंचाने की राह बताई। रेशमा सोलंकी ने संगठन से जुड़े सभी सदस्यों को संगठन को मजबूत बनाने पर आभार जताया।कार्यक्रम में अतिथियों ने नशाखोरी से मुक्ति के लिए लोगो को जागरूक करने की अपील की ओर देश को नशामुक्ति से राहत दिलाने का प्रण लिया। इस अवसर पर फकरुद्दीन गौरी, डॉ. शमशेर खान, सीतारा अंसारी, मोहम्मद आसिफ, एडवोकेट अफजल खान, वार्ड पार्षद अजहरूद्दीन खान, अब्दुल कलाम, बरकतुल्ला मिर्जा, हलीम खान, जाकिर खान महासभा के आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, January 25, 2021
हिंदू मुस्लिम साथ चलेगा एकता का राज चलेगा- राष्ट्रीय अध्यक्ष सोलंकी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Welcome to D24 News, your number one source for all latest news. We're dedicated to providing you the very best of news.

No comments:
Post a Comment