धौलपुर- जिला पर मुख्यालय राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रुप से संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र धौलपुर का शुभारंभ आज महिला थाने धौलपुर पर किया गया उद्घाटन कार्यक्रम में संयुक्त रुप से फीता काटकर विधिवत तरीके से आशुतोष सिंह थाना अधिकारी महिला थाना धौलपुर एवं भूपेश गर्ग कार्यवाहक सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग ने किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रदीप गर्ग चिकित्सा अधिकारी सामान्य चिकित्सालय धौलपुर रहे। केंद्र का संचालन बतौर कार्यकारी संस्था विद्या जन जागरण संस्थान की ओर से महिला पुलिस थाने पर किया जाएगा। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग कराई जाएगी. उसके साथ महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्य के बारे में जागरूक किया जाएगा. विद्या जन जागरण संस्थान और महिला पुलिस एक दूसरे के परस्पर सहयोग से महिलाओं के सर्वोत्तम हितों को देखते हुए काम करेंगे.महिला पुलिस थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि जिले के महिला पुलिस थाने में शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का शुभारंभ हुआ है. विद्या जन जागरण संस्थान की ओर से शुरू किए गए महिला सुरक्षा एवं सहायता केंद्र के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी. उसके साथ ही समाज में शोषित और पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा. महिला सुरक्षा केंद्र के पदाधिकारी एवं पुलिस परस्पर एक दूसरे का सहयोग कर महिलाओं के सर्वोत्तम हित के लिए काम करेंगे. महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पर महिलाओं को कानूनी सलाह और सहायता दी जाएगी. पुलिस कार्रवाई के साथ उन्हें कानूनी सहायता मुहैया कराई जाएगी. महिलाओं की काउंसलिंग करा कर उन्हें पुनर्वास भी पुलिस एवं संस्था के सहयोग से कराया जाएगा. सिंह ने यह भी बताया कि मेडिकल और अन्य समस्याओं से महिलाओं को निजात दिलाई जाएगी. महिलाओं के हितों को देखते हुए मनोवैज्ञानिक परामर्श की सहायता भी उपलब्ध रहेगी. उसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी. समाज में महिलाओं के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से हो रहे शोषण को रोकने के लिए संस्था एवं महिला पुलिस तत्पर रहेगी. समाज की कुछ महिलाएं लोक लाज और भय के कारण अत्याचार एवं शोषण को सहन करती रहती हैं. ऐसी महिलाओं के लिए महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9521761101 जारी किया है. इस नंबर पर कॉल कर महिलाएं गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज करा सकती है. महिलाओं की शिकायत पर पुलिस तुरंत प्रभाव से कानूनी कार्रवाई अंजाम देगी. कार्यक्रम में संस्था संरक्षक विशंभर दयाल गर्ग अध्यक्ष सुधा अग्रवाल सचिव अजय राजावत समाज सेविका रागिनी अग्रवाल डॉ सीमा गर्ग एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से महिला महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी कनुप्रिया कौशिक जिला समन्वयक नरगिस अभय शर्मा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की परामर्शदाता एडवोकेट नगमा शिल्पा गढ़वाल आदि मौजूद रहे मंच संचालन एडवोकेट मीनल भार्गव ने किया ।

No comments:
Post a Comment