धौलपुर- बाड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रहल को विद्यालय भवन के लिए जमीन की आवश्यकता को देखते हुए रहल सरपंच रामब्रज गुर्जर ने दो लाख रुपए, राजेन्द्र गुर्जर ठेकेदार ने पचास हजार रूपए, विद्यालय स्टाफ व ग्रामवासियों ने तीन लाख रुपए दिए l
रहल विद्यालय का नामांकन जिले का सर्वश्रेष्ठ 450 का नामांकन है लेकिन विद्यालय भवन छोटा होने के कारण कमरों की आवश्यकता को देखते हुए सरपंच, विद्यालय स्टाफ व ग्रामवासियों ने मिलकर पांच लाख इकावन हजार रुपए की राशि जमीन खरीदने हेतु इकट्ठी की l
विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारस राम पंवार ने बताया कि ग्रामवासियों की मीटिंग हुई जिसमें सभी ने विद्यालय के लिए जमीन खरीदने हेतु सहमति व्यक्त की l
रहल सरपंच रामब्रज गुर्जर ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक व मेहनती विद्यालय स्टाफ द्वारा अच्छा शिक्षण कार्य करवाने से दो वर्षों में अभूतपूर्व नामांकन बढ़ा एवम् विद्यालय में फ्लॉवर गार्डन, सुन्दर पेंटिंग्स, वृक्षारोपण, फर्नीचर,आर ओ वाटर कूलर, इनवर्टर, लैपटॉप, प्रिंटर जैसी भौतिक सुविधाओं को बढ़ाया व सभी 400 विद्यार्थियों को विद्यालय में संचालित मिनी स्टेशनरी बैंक के माध्यम से स्टेशनरी, स्वेटर, ड्रेस, स्कूल बैग, स्कूल शूज, टाई बेल्ट, ट्रैकसूट उपलब्ध करवाने का अतुलनीय कार्य किया l
इस मौके पर विद्यालय स्टाफ विद्याराम, रघुवीर प्रसाद, रामगीरिश कंसाना, राधेश्याम कुपासिया, जुमाखान, जीतेन्द्र सिंह, वीना शर्मा, बेबी असमा, सरोज, ऊषादेवी व ग्रामवासी दाताराम, वीरेंद्र गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर, रामकुंवर सरपंच, कैलासी, रघुनाथसिंह, केदारसिंह, बंगाली गोस्वामी व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे l

No comments:
Post a Comment