धौलपुर- राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के अनुमोदन से अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल ने संजय कसाना के द्वारा गुर्जर समाज के लिए समाजहित में किये गए उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए जैतपुर निवासी संजय कसाना को जिला अध्यक्ष धौलपुर के पद पर आगामी 3 वर्ष अथवा आगामी चुनाव होने तक के लिए नियुक्त किया है।कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय कसाना पूर्व मैं भी समाज में अग्रणी रहे हैं। युवा साथियों को साथ में लेकर संघर्ष करते रहे हैं ऐसे युवा को आज जिले की जिम्मेदारी सौंपते हुए मुझे भी गर्व है। मैं आशा और उम्मीद करता हूं कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जिले में एक नई ऊर्जावान टीम बनाकर समाज के लिए और समाज के युवाओं के लिए बेहतरीन काम करने का प्रयास करेंगे। मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हमेशा उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दूंगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय कसाना ने कहा कि अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा और समाज में एक अच्छी टीम बनाकर जो समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का एवं समाज की हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान कर सके ।ऐसी भावना के साथ मैं सभी को साथ लेकर काम करूंगा।कसाना ने कहा कि बहुत ही जल्द जिले की कार्यकारिणी गठित कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए जिले में एक मुहिम चलाई जाएगी।

No comments:
Post a Comment