धौलपुर- राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर गांधी विचार जनता के अधिकार को ध्यान मे रखते हुए किसानो के समर्थन मे कांग्रेस सेवादल ने गांधी पार्क धौलपुर में आज एक दिवसीय उपवास रखने का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष सम्रद्धी दिक्षित ने बताया की भाजपा केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल को वापस लेने के लिए 65 दिनो से किसानो द्वारा किया जा रहा आन्दोलन को केंद्र सरकार द्वारा डांग के बलपूर्वक राज से किसान आंदोलन को षड्यंत्र पुर्वक के तहत कुचलने का काम सरकार द्वारा किये जाने देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर किसानो के समर्थन में आज कांग्रेस सेवादल द्वारा एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान पहली बार सरकार से कुछ लेने की मांग नही कर रहे उल्टा किसान सरकार को कृषि बिल वापस देने के लिए कह रहे है। इस आन्दोलन को ओर गति देने के लिए सेवादल एक बार फिर से गांव गांव ढाणी ढाणी जायेगा तथा किसानो को इस काले कानून के बारे मे विस्तार से अवगत करायेगा की इस बिल में एमएसपी को लागु नही किया, इस बिल मे व्यापारी कंपनी के लिए सभी खाद्यान्न को अनलिमिटेड स्टाॅक रखने की व्यवस्था करदी इससे बङे स्तर पर काला बाजारी होगी, इस बिल मे किसान व कंपनी मे विवाद होने पर किसान सिविल न्यायालय नही जा सकता, इस बिल के कारण किसान मंडी व्यवस्था खत्म होने की व्यवस्था हो जायगी। जिससे किसानो की दुर दर्शा ओर गर्त मे चली जायेगी।
इस मोके पर पूर्व कॉंग्रेस प्रत्याशी डॉ0 शिवचरण कुशवाहा, कॉंग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष साकेत विहारी, दुर्गादत्त शास्त्री, अमित मुदगल, पंकज तिवारी, मुकुन्द चौधरी, अनीश खान, इसरार खान, कॉंग्रेस सेवादल शहर धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ,दाउदयाल, सोमदत्त ,सादूराम, अनिल अरेला, राकेश त्यागी, रामेन्द्र सहित अधिक संख्या मे कॉंग्रेसीजन उपस्थित थे

No comments:
Post a Comment