धौलपुर- बाड़ी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रहल में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर सियाराम मीना ने रहल गांव में जाकर विद्यालय में संचालित मिनी स्टेशनरी बैंक के माध्यम से पूर्व में वितरण से वंचित छात्रों को स्टेशनरी व मास्क बांटे lमुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने नवाचारों के रूप में जाना जाने वाले रहल विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और विद्यालय में चल रहे स्माइल टू कार्यक्रम की जांच की एवं विद्यालय की भेाैतिक सुविधाओं, आकर्षक पेंटिंग्स में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व हिन्दी व अंग्रेजी वर्णमाला की पेंटिंग्स, फ्लॉवर गार्डन व वृक्षारोपण की सराहना करते हुए रहल विद्यालय को जिले का कोन्वेंट व मॉडल स्कूल की संज्ञा दीlजिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक पारसराम पंवार व विद्यालय स्टाफ द्वारा नवाचार, अच्छा शिक्षण कार्य करवाने की सराहना करते हुए कहा कि नई ऊर्जा व नई सोच के साथ विद्यालय विकास व छात्रहित के लिए किया गया कार्य छात्रों के भावी जीवन व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए परम आवश्यक है lइस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ युवा के जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया, मनोज मीना, मुकेश मीना व विद्यालय स्टाफ विद्याराम, रघुवीर प्रसाद, रामगीरिश कंसाना, राधेश्याम कुपासिया, जुमा खान, जीतेन्द्रसिंह, बेबी असमा, सरोज, वीना शर्मा, उषादेवी, सोनू गुर्जर, योगेश गोयल, अमिता गोयल, वीरेंद्र गुर्जर व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे l
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Welcome to D24 News, your number one source for all latest news. We're dedicated to providing you the very best of news.

No comments:
Post a Comment