धौलपुर- जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस 31 जनवरी के सफल क्रियान्वयन के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले के चिह्नित हाई रिस्क एरिया पर पोलियो टीकाकरण पर विशेष ध्यान देंने तथा पोलियो बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के विशेष प्रयास करने के निर्देश प्रदान किये।
2 लाख 6 हजार 372 को पिलाई जाएगी खुराक
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद गोयल ने बताया कि जिले में आयोजित पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी को पोलियो बूथों पर तथा 01 व 02 फरवरी को घर-घर जाकर पोलियो वैक्सीन पिलाई जायेगी। अभियान के अंतर्गत नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के करीब 2 लाख 6 हजार 372 बालक बालिकाओं को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनांक 31 जनवरी को पोलियो बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। आरसीएचओ डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1006 पोलियों बूथों की स्थापना की जाएगी। इस अभियान में पोलियो टीकाकरण के लिए कुल 1050 टीमों का गठन किया गया है जिसमें 26 ट्रांजिट टीम तथा 18 मोबाइल टीम गठित की गई है।

No comments:
Post a Comment