अ.भा.यु. गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय कसाना का धौलपुर पहुंचने पर युवाओं ने किया जोरदार स्वागत । - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 31, 2021

अ.भा.यु. गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय कसाना का धौलपुर पहुंचने पर युवाओं ने किया जोरदार स्वागत ।




धौलपुर - हाल ही में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जयपुर प्रदेश कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में  प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ,अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष धौलपुर संजय कंसाना को  नियुक्त किया है। स्वागत समारोह में धन्यवाद देते हुए जयवीर पोसवाल ने कहा कि प्रदेश से लेकर जिले तक हर गांव तक युवाओं की आवाज को उठाने का काम करेगी ।अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा धौलपुर के युवाओ की समस्या को लेकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय कसाना को जिम्मेदारी सौंपी है ।धौलपुर में समाज की छोटी से छोटी समस्या को जिले के अधिकारी से लेकर प्रदेश तक अवगत कराएंगे और समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।और एक सभी युवाओ से अपील करना चाहूंगा कि  आप सभी शिक्षा की ओर अग्रसर हो जाएं आपके विकास को कोई नहीं रोक सकता आपने  प्यार और मान सम्मान दिया इसके लिए आप सभी युवा साथियों का बहुत-बहुत आभार।नवनियुक्त प्रदेश सचिव किशोर सिंह ने कहा कि मैं  जो मेरी जिम्मेदारी मिली है उसे मैं बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला अध्यक्ष संजय कसाना के साथ भी हर कदम पर साथ रहूंगा।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय कसाना ने कहा कि  मुझे जो राष्ट्र एवं प्रदेश की टीम ने जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाउंगा ।आज यहां सभी युवा साथियों ने आकर यह साबित कर दिया कि आप सभी समाज की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। मैं हमेशा समाज की हर लड़ाई के लिए आपके साथ तत्परता से खड़ा रहूंगा ।और हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा मुझे आप सभी का साथ चाहिए आपका साथ रहा तो समाज में युवाओं को शिक्षा की और बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।इस मौके पर  प्रदेश सचिव किशोर सिंह, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह जाट,जिला प्रवक्ता मंडलेश्वर गुर्जर,वीपी पोसवाल, रामख्त्यार गुर्जर ,डॉक्टर लोकेन्द्र गुर्जर,अमर सिंह जैतपुर,कुक्कू कसाना,निक्की गुर्जर,लाला गुर्जर,शिवराज गुर्जर,भोलू जैतपुर,जयवीर कसाना जैतपुर,दीपू कसाना,रामनाथ फौजी, राजकुमार त्यागी,संदीप पहाड़िया ,हल्ले घुरैया, सुरेश सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here