धौलपुर- पुलवामा हमले में शहीद हुए भागीरथ सिंह कसाना के सम्मान में चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर पोसवाल एवं जिला अध्यक्ष संजय कसाना के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने शहीद स्थल से वाहन रैली निकालकर जगदीश तिराहा होते,गुलाब बाग,होते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा ।प्रदेश अध्यक्ष जयवीर पोसवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिजनों को जो सहायता मिलनी थी एवं शहीद के नाम पर किसी कॉलेज का और किसी मुख्य चौराहे पर मूर्ति लगानी थी, सरकारों ने अनेक घोषणा की लेकिन उनमें से चार घोषणाएं अभी तक बाकी है ,इन्हीं घोषणाओं को पूरी करवाने के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के बैनर तले सर्व समाज के युवा शहीद के सम्मान में मैदान में है, अगर सरकारे शहीद के नाम की घोषणाओं की पूर्ति नहीं कर सकती तो उन्हें सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है जो सैनिक अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा करता है, उसकी घोषणाएं बाकी है और अब अखिल भारतीय गुर्जर महासभा सर्व समाज को साथ लेकर शहीद के सम्मान में मैदान में है ।जब तक यह मांग नहीं मानी जाएगी हम अपनी लड़ाई जारीर रखेंगे।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश सचिव सत्यवान बैंसला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मांगो को जल्द पूरा करें नहीं तो युवा करेंगे आंदोलन।अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष संजय कंसाना ने कहा कि अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा धौलपुर के आह्वान पर सर्व समाज के युवा आज रैली में भाग लेने आए हैं ,सभी का आभार व्यक्त करता हूं और सरकारों से कहना चाहता हूं कि जल्द शहीद की बाकी घोषणाओं को पूरा करें नहीं तो अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा सर्व समाज के युवाओं को साथ लेकर करना धरना प्रदर्शन करेंगे एवं भूख हड़ताल पर बैठेंगे। शहीद के चाचा जर्दन सिंह ने कहा कि हमने अपना बेटा खोया है लेकिन देश के लिए शहीद हुआ इसका हमें गर्व हे लेकिन अब दुख होता है जब केंद्र एवं राज्य सरकार ने उनके नाम पर ना तो मूर्ति लगाई और ना ही किसी कॉलेज को मेरा जिला कलेक्टर से अनुरोध है जल्द बाकी घोषणाओं को पूरी कराएं।इस मौके पर शहीद के चाचा जरदान सिंह,प्रदेश सचिव सत्यभान सिंह बैसला,जिला प्रवक्ता मण्डलेश्वर सिंह गुर्जर,जिला सचिव गिर्राज गुर्जर,धीरज गुर्जर , त्यागी ,निक्की गुर्जर,अमर सिंह,प्रताप सिंह,सिद्धार सिंह,रामख्त्यार सिंह,दीपू कसाना ,चरण सिंह निषाद,रघुवीर कसाना,संदीप पहाड़िया,रामभरत डोयला,राजकुमार,सुनील त्यागी, रघुवीर पोसवाल,देशराज पोसवाल ,रामदत्त गुर्जर,प्रताप सिंह ,रिंकू नाई,शिव कुमार गुर्जर,रवि पोसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, February 22, 2021
Home
Dholpur
शहीद हुए भागीरथ सिंह की 4 सूत्री सरकार की घोषणाओं को लेकर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के बैनर तले जिला कलेक्टर को गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।
शहीद हुए भागीरथ सिंह की 4 सूत्री सरकार की घोषणाओं को लेकर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के बैनर तले जिला कलेक्टर को गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Welcome to D24 News, your number one source for all latest news. We're dedicated to providing you the very best of news.

No comments:
Post a Comment