जिला स्तरीय सब जूनियर व जूनियर पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, February 22, 2021

जिला स्तरीय सब जूनियर व जूनियर पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

 


धौलपुर। जिला पावर लिफ्टिंग संघ धौलपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर महिला एवं पुरूष पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को परफेक्ट फिटनेश जिम, जीटी रोड धौलपुर में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा तथा विशिष्ट अतिथि सभापति प्रतिनिधि निशांत चौधरी व कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा भूरा रहे l प्रतियोगिता की अध्यक्षता विजय पीटीआई ने की। प्रतियोगिता का शुभारम्भ फीता खोलकर किया। कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि धौलपुर जिले के विभिन्न क्लबों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।सव जूनियर वर्ग में 53 किलो वर्ग भार में विजय मनिया ने स्वर्ण पदक जीता, शिवांश रावत ने रजत पदक जीता तथा गिर्राज त्रपाठी ने कास्य पदक अपने नाम किया l59 किलो वर्ग भार में प्रशांत चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता, विनय गर्ग ने रजत पदक प्राप्त किया।66 किलो वर्ग भार में सूरज डोयला ने स्वर्ण पदक जीता, आरुष गौर ने रजत पदक प्राप्त किया।74 किलो में राशीद खान ने स्वर्ण पदक, सुरेश कुमार ने रजत पदक तथा अजय कुमार ने कास्य पदक जीता।


 


83 किलो वर्ग भार में शुभम बंसल ने स्वर्ण पदक व सचिन मनिया ने रजत पदक जीता।

93 किलो वर्ग भार में हर्ष त्यागी ने स्वर्ण पदक जीता।

105 किलो वर्ग भार में हर्ष शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।

महिला खिलाड़ी 52 किलो वर्ग भार में स्नेहा शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।

जूनियर वर्ग में 53 किलो वर्ग भार में भगवानदाश ने स्वर्ण पदक जीता एवं ब्रजेश शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया।


महिला खिलाड़ी 52 किलो वर्ग भार में वैशाली नारोलिया ने स्वर्ण पदक जीता।


संघ के एजुकेटिव मेंबर कमल ठाकुर ने बताया कि चिन्हीत खिलाड़ी 27-28 फरवरी को अलवर में आयोजित होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे l

पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के जूनियर स्ट्रोंग मैन ऑफ़ धौलपुर आकाश शर्मा तथा जूनियर स्ट्रोंग वूमेन ऑफ़ वैशाली नारौलिया रही l सव जूनियर स्ट्रोंग मैन ऑफ़ धौलपुर हर्ष त्यागी तथा सव जूनियर स्ट्रोंग वूमेन ऑफ़ स्नेहा शर्मा रही

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here