धौलपुर- मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी के नेतृत्व में आज सामान्य बैठक कर जिला परिषद अधिकारियों से मिले। जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि जिले में जो भी पीड़ित है उसकी मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्यों की तरफ से हर सभव मदद की जाएगी,और किसी भी प्रकार से मानव का शोषण नही हो मानवाधिकार टीम ऐसे प्रयास करेगी।जिले में कोई पीड़ित है या किसी का शोषण हो रहा है तो ऐसे मुद्दे मानवाधिकार टीम उठाएगी।किसी के साथ हो रहे आमनवीयव व्यवहार के विरुद्ध अधिकारियों से मिलकर समाधान के लिए तैयार रहेंगे।जिला अध्यक्ष चौधरी ने बताया आगामी दिनों में एक बड़ी बैठक बुलाई जाएगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक् कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।आगामी दिनों में सक्रिय पदाधिकारियों से मिलकर बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा, सैपऊ, राजाखेड़ा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक की जाएगी जिसमें हर ब्लॉक् में कार्यकारणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से किया जाएगा।जिले संगठन को बहुत उचाई तक ले जाया जाएगा।संगठन सामाजिक रचनात्मक कार्यक्रम में भी अग्रणी रहेगा।और जिले के दस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयो में कानूनीविधो के साथ सेमीनार आयोजित की जाएगी जिसमें विधायर्थीओ को कानून का ज्ञान कराया जाएगा व आपराधिक प्रवर्ति से बचने की सलाह दी जाएगी।संगठन मेघावी विधायर्थीओ को कोचिग,आर्थिक सहायता के साथ सम्मानित भी करेगा।जिले संगठन का विस्तार आगामी दिनों में किया जाएगा। जिला अध्यक्ष के साथ चौलसिंह,राकेश प्रजापति,दिनेश चौधरी, अनिल चौधरी, गंगाराम गुर्जर,लल्लूराम, फारुख खान आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment