धौलपुर जिले के युवा अभिनेता नीरज गुर्जर के 5 मार्च को जन्मदिन पर हम दो प्रेमी फिल्म भी आएगी। - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 28, 2021

धौलपुर जिले के युवा अभिनेता नीरज गुर्जर के 5 मार्च को जन्मदिन पर हम दो प्रेमी फिल्म भी आएगी।

  



5 मार्च को नीरज के जन्मदिन पर हम दो प्रेमी फिल्म भी आएगी।

धौलपुर- मुम्बई की फिल्मी दुनिया में धौलपुर जिले के जैतपुर गाँव के युवा अभिनेता नीरज गुर्जर के कैरियर में दिल में कोरेण्टाईन नया गाना रिलीज हुआ है।अभिनेता नीरज गुर्जर का यह गाना मुवीफ्लेक्स,लिलपुट थियेटर ,और यूट्यूब पर प्रदर्शित है।जिसके डायरेक्टर राजू थापा,लेखक एवं रैपर दीपराज पटेल,एक्टर नीरज गुर्जर,डिम्पल बंजारे ,मियूजिक कम्पोजड जितेश पांचाल ,महिला सिंगर तिरवेणी सूर्या ,प्रोड्यूसर अनुराग सक्सेना हैं।आपको बता दें कि पूर्व में भी अभिनेता नीरज गुर्जर ने फ़िल्म काण्ड, ब्लडी प्रेंक  सहित करीब एक दर्जन सीरियलों  में अभिनेता का किरदार निभाया है।इन फिल्मों को दो मिलियन बीस लाख लोगों अब तक देख चुके हैं।मध्यम वर्गीय परिवार से निकलकर अपनी कार्यकुशलता के दम पर युवा अभिनेता नीरज गुर्जर ने मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है।नीरज गुर्जर ने इस नए गाने से पहले  फ़िल्म कांड ,ब्लडी प्रेंक ,सहित कई धारावाहिको में अपनी भूमिका निभाकर अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।इसी का कारण है कि इस युवा अभिनेता नीरज गुर्जर की जल्द ही 2 किलो मटन फ़िल्म,और नीरज के जन्मदिन पर 5 मार्च को हम दो प्रेमी फ़िल्म   भी रिलीज होगी।नीरज गुर्जर के पिता महेंद्र सिंह गुर्जर जलदाय विभाग में मीटर इंस्पेक्टर के पद से हाल में सेवानिवृत्त हैं।उनके पिता ने खुशी जाहिर करते हुए अपने बेटे को शुभकामनाएं दी।नीरज गुर्जर के बड़े भाई अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष संजय कसाना ने शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जिस तरह अपने अभिनय के दम पर उनके भाई को राजस्थान, मध्यप्रदेश, नोयडा सहित अन्य प्रांतों से लोगों का प्यार मिला है,एक दिन नीरज गुर्जर प्रदेश सहित भारत का नाम रोशन करेगा।तथा बॉलीवुड में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर पोसवाल, प्रदेश सचिव सत्यभान बैसला,प्रदेश महासचिव गिरीश गुर्जर,जिला प्रवक्ता मण्डलेश्वर सिंह गुर्जर,बसुंधरा राजे राजस्थान मंच जिला अध्यक्ष लोकेश राजपूत ,पार्षद लोकेन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच बहादुर जाट,राजकुमार त्यागी,रामभरत डोयला,हरवीर रियाना,रामबिलास मावई,बबलू लंगोटपुरा, विशाल सिंह बैसला,एवं जैतपुर गाँव के समस्त युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here