बाड़ी -समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सोच बदलो, गांव बदलो टीम ने बाड़ी में अविनव पहल की है। टीम ने समाज में शिक्षा की क्रांति लाने के लिए उत्थान भवन का निर्माण कराने का निर्णय किया है। टीम का उद्देंश्य है कि बाड़ी में उच्च शिक्षा के अभाव में समाज के अधिकांश युवाओ का भविष्य अंधकार मय बना हुआ है, लेकिन इस संस्थान में युवाओ के उत्थान के लिए बेहतर उपाए किए गए है जो युवाओ को शिक्षा से जोडे रखने के लिए कारगर है। संस्थान पर प्रातियोगिता परीक्षा के साथ विशेष क्लासेस चलाने की भी व्यवस्था की गई है। जो समाज के उत्थान के लिए कारगर साबित होगी।
रविवार को एसबीजीबीटी ने समारोह आयोजित कर समाज के वरिष्ठ सदस्यो के सानिध्य में उमरेह रोड पर उत्थान भवन की आधारशिला रखी। समारोह को संबोधित करते हुए आयकर आयुक्त डॉ. सत्यपाल मीना ने कहा कि जिला में सोच बदलो गांव बदलो टीम द्वारा समाज के युवाओ का उत्थान करने के लिए बीडा उठाया हुआ है। टीम के सदस्य समाज के युवाओ में शिक्षा के प्रति जागृति लाने के लिए गांव गांव ग्रामीणो को जागृत करने में लगे हुए है। उन्होने कहा कि समाज के उत्थान के लिए युवाओ को शिक्षा के प्रति जागृत होना ही होगा। जिसके लिए सोच बदलो गांव बदलो टीम के प्रयास सराहनीय है।
डाॅ. मीणा ने ग्रामीणो को उत्थान भवन की खूबियां बताते हुए कहा कि उत्थान भवन में प्रतियोगिता परीक्षा के साथ युवाओ का मार्ग दर्शन, कॉउंसलिंग, मोटिवेशन क्लासेस की सुविधा मिलेगी। उन्होने बताया कि इस शिक्षण संस्थान को आगामी दिनों में बेहतरीन व आधुनिक बनाने के साथ काॅलेज प्रोफेसर के द्वारा ऑन लाइन शिक्षण की भी सुविधा मिलेगी। टीम की सराहना करते हुए समाज में शिक्षा के प्रति जागृति लाने के लिए ग्रामीणो को प्रेरित किया। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ट सदस्यो ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर उत्थान भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर समाज के लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment