धौलपुर - वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अथिति के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद जिला अध्यक्ष संजय कसाना,अति विशिष्ट अथिति अर्जुन मावई, विशिष्ट अथिति पार्षद लोकेन्द्र सिंह चौधरी रहे।बैठक की अध्यक्षता वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच जिला अध्यक्ष लोकेश राजपूत ने की। बैठक में राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष संजय कसाना के नेतृत्व मेंलोगों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश राजपूत का माला एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस मौके पर वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश राजपूत ने कहा कि संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को जिले के सभी पदाधिकारियों को लेकर संगठन हित में काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच की कार्यकारिणी तैयार की जाएगी जिसमें प्रत्येक पदाधिकारी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष संजय कसाना ने कहा कि इस तरह के संगठनों को प्रत्येक समाज को साथ लेकर उनके विकास एवं उनके हित की लड़ाई के लिए तत्पर रहना चाहिए। विशिष्ट अथिति अर्जुन मावई एवं पार्षद लोकेन्द्र चौधरी ने कहा कहा कि युवाओं को ऐसे संगठनों के साथ जुड़कर समाजहित में कार्य करना चाहिए, जिससे उनकी पहचान तो बनेगी ही साथ ही समाजहित में कार्य करने का मौका मिलेगा।इस मौके पर रामविलास मावई, हरवीर रियाना,गब्बर मेरठिया ,संदीप पहाड़िया,मनोज,गौरव,शशीकांत, अंकित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment