5 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार
धौलपुर। धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे में गत 18 दिसंबर 2020 को पुरानी तहसील के पास व्यवसाई श्रीकृष्ण मोदी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आज बुधवार को इस घटना का खुलासा करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
धौलपुर एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि इस मामले में सैंपऊ थाना पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ प्रबल प्रताप पुत्र हरिओम ठाकुर उम्र 23 साल निवासी बिजली घर के पास सैंपऊ को महादेव तिराहा सैंपऊ से सैपऊ थाना प्रभारी परमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप पूर्व में कोरोना लॉकडाउन के समय 30 अप्रैल 2020 को पुलिस कांस्टेबल शिवचरण को गोली मारने की वारदात एवं वर्ष 2019 में लीला विहार कॉलोनी धौलपुर में सोनम पुत्र राकेश प्रजापति को गोली मारने की वारदात में भी शरीर था।
बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सैंपऊ थाना प्रभारी परमजीत सिंह, नीरज, भूरा मीना कॉन्स्टेबल साइबर सेल, बंटी, सुभाष, परशुराम आदि शामिल है।

No comments:
Post a Comment