धौलपुर- अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा की बैठक विधानसभा राजाखेड़ा के गांव करकाखेरली में आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष समुंदर सिंह गुर्जर , बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष संजय कसाना ने की। वशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला प्रवक्ता मंडलेश्वर गुर्जर ,पार्षद प्रतिनिधि नीतू कंसाना ।कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिला सचिव गिर्राज गुर्जर ने किया।सभी अतिथियों का ग्रामीणों ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि जयवीर पोसवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित करने के लिए संस्कारवान बनाने के लिए हम सब को एकजुट होकर प्रयास करना पड़ेगा। समाज शिक्षा की ओर मुड़ गया समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता किसी भी समाज वर्ग को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं के लिए जल्दी जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने के लिए प्रयासरत कर रहे हैं। और हर जिला हेडक्वार्टर पर एक छात्रावास बने इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। और चंबल बजरी से आ रही दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार से अपील करता हूं और पूर्व में भी पूर्व मुख्यमंत्री से भी अपील की थी लोगों के खेतों में पड़े रेता एवं वन विभाग की जमीन पर पड़ी हुई बजरी के पट्टे दिए जाए। जिससे सरकार को रेवन्यू मिले। और धौलपुर के लोगों को रोजगार मिले युवाओं से की अपील युवा शिक्षित बनो संगठित बने संस्कारवान बने इसके लिए संपूर्ण प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। महासभा के जिला अध्यक्ष समंदर सिंह नांदोली ने कहा जो नेता समाज का साथ देगा उसी का साथ समाज देगा यह निर्णय समाज का है ।जिला प्रवक्ता मंडलेश्वर गुर्जर ने भी सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजय कसाना ने कहा कि समाज के दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाउंगा देश नेतृत्व में हाल ही में निशुल्क कोचिंग सेंटरों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है उसके अलावा समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ भी जल्दी अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव गिर्राज गुर्जर ने किया।इस मौके पर रविन्द्र सिंह गुर्जर ,साहब सिंह गुर्जर,रघुनाथ सिंह ,सतीश सिंह,रघुनाथ सिंह,सरपंच विष्णु ,राजेन्द्र ,मुन्ना सिंह,खुमान सिंह ,पप्पू सिंह,विजेंद्र सिंह,रामविलास, रंजीत सिंह,रामचरण सिंह,शिवचरण सिंह,सुल्तान सिंह,नवाव सिंह,जगन्नाथ सिंह,महेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment