अच्छे मददगार के रूप में दुर्घटना में घायल को हॉस्पिटल पहुंचाएं - पप्पू सिंह सिकरवार - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 9, 2021

अच्छे मददगार के रूप में दुर्घटना में घायल को हॉस्पिटल पहुंचाएं - पप्पू सिंह सिकरवार

 



एसएन महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन

धौलपुर| आमतौर पर देखने को मिल रहा है कि सड़क पर जब दुर्घटना हो जाती है तो लोग उसका वीडियो बनाने में मशगूल हो जाते हैं | जबकि हमें इंसानियत का परिचय देते हुए , एक अच्छे मददगार के रूप में दुर्घटना में घायल को तत्काल नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाना चाहिए उक्त वक्तव्य अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पप्पू सिंह सिकरवार ने कहे |

पप्पू सिंह सिकरवार जिले में मनाए जा रहे 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एसएन महाविद्यालय में आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे |

उन्होंने कहा कि आज का छात्र कल का भविष्य है इसलिए आज  ही से छात्रों में अच्छे गुणों का विकास किया जाए तो देश निश्चित रूप से प्रगति के पथ की ओर अग्रसर होगा  | उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह से अब सड़क सुरक्षा माह तक मनाने की आवश्यकता, केवल इसलिए पड़ रही है कि हम कहीं ना कहीं नियमों को अपने जीवन में धारण नहीं कर पा रहे | हमारा यह दायित्व होना चाहिए कि हमें यातायात नियमों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सरल, सुंदर और सुखमय बनाने की आवश्यकता है |

       समारोह को संबोधित करते हुए जिला यातायात प्रभारी यशपाल सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान हमारा प्रयास है कि हम जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति सजग कर सकें |  जिससे वह इन बातों को अपने जीवन में धारण करके भविष्य में नागरिक के रूप में इनका अनुसरण करें और अपने अभिभावकों को भी नियमों की पालना के लिए सचेत करते रहे|

उन्होंने कहा कि हमें अच्छे मददगार के रूप में सदैव सड़क दुर्घटना में घायल की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए|

इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक अशोक बसेन्दृ ने विद्यार्थियों को लाइसेंस बनवाने के नियमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की|

महाविद्यालय के व्यवस्थापक सुभाष भारद्वाज ने विद्यार्थियों से आह्वान किया , कि वे जब तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण ना कर लें, तब तक वाहन का उपयोग ना करें | बिना लाइसेंस के कभी भी वाहन ना चलाएं|

     महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एसपी अवस्थी ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को एमबी एक्ट में होने वाले संशोधन के बारे में जानकारी प्राप्त होती है विद्यार्थियों के बीच इस प्रकार के आयोजन होना काफी ज्ञानवर्धक है|

समारोह का संचालन करते हुए अध्यापिका प्रियंका ढाका ने कहा कि हमारे थोड़े से सहयोग से यदि किसी की जान बच सकती है , तो हमें  ऐसा सहयोग करने के लिए तत्पर रहना चाहिए | जब कभी  सड़क पर दुर्घटना में घायल को देखें तो  बिना किसी भय के  उसकी सहायता करनी चाहिए |  जिससे उसका जीवन बच सके | इस अवसर पर संजय शर्मा,बृजेश त्यागी रंजीत दिवाकर सहित विद्यालय परिवार के व्याख्यातागण मुख्य रूप से उपस्थित थे |

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here