धौलपुर| जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में जिले में परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में मनाए जा रहे 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि कोई भी अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक उसमें जन-जन की भागीदारी ना हो | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की सफलता के लिए जन-जन की भागीदारी होना अति आवश्यक है | उन्होंने कहा कि यह अभियान आप स्वयं की सुरक्षा के लिए है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभाते हुए यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए, और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए|
परिवहन निरीक्षक रामवीर सिंह चौधरी ने कहा कि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग केवल आपको सहयोग प्रदान करते हैं | नियमों की पालना को लेकर |
जब कि नियमों की पालना करना आपकी स्वयं की जिम्मेदारी होना चाहिए , क्योंकि यह नियम आपकी सुरक्षा के लिए है ना कि विभाग के लिए | इसलिए यातायात नियमों के प्रति लोगों को सचेत करें | जिला यातायात प्रभारी यशपाल सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हमारे द्वारा समझाइए अभियान चलाया जा रहा है | लेकिन आमजन पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा | जिस प्रकार महानगरों में वाहन चालक नियमों की पालना करते हैं यदि धौलपुर में भी महानगरों की तर्ज पर नियमों की पालना करने लग जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मृत्यु के आंकड़ों में कमी लाई जा सकती है |शिक्षा विभाग की ओर से अभियान में प्रियंका ढाका ने सहयोग प्रदान करते हुए 100 से अधिक वाहनों पर विभाग के साथ मिलकर रिफ्लेक्टर और यातायात नियमों संबंधी स्टीकर लगाएं तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेटो का वितरण किया |कार्यक्रम में यातायात विभाग कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे |

No comments:
Post a Comment