धौलपुर- गोगना गार्डन धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार वर्मा जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए क्या प्रयास किए जाएं , इस बिंदु पर विचार किया जागया ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वर्मा जी ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को आम कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने एवं उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए इस प्रशिक्षण अभियान का बहुत बड़ा महत्व है। हम सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का दायित्व बनता है कि इस अभियान की सार्थकता को सार्थक करने के लिए प्रशिक्षण अभियान को मूर्त रूप देना होगा। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कर्मठ समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता है इसको इन प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित करके पार्टी को मजबूत करने में अहम रोल अदा होगा । जिला अध्यक्ष जी ने सभी मंडल अध्यक्षों,मंडल संयोजक, मंडल प्रभारियों,जिला कार्यकारिणी को आग्रह किया के इस अभियान को महत्वपूर्ण मानते हुए अपनी अपनी भूमिका अदा करें। बैठक को संबोधित करते हुए वर्मा जी ने कहा कि हमें प्रदेश द्वारा जो वक्ताओं के विषय दिए हैं उनका गहनता से अध्ययन करके प्रशिक्षण वर्गों में जाकर प्रशिक्षण देना है एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से कार्यकर्ता बंधुओं को अवगत कराना है।
प्रदेश द्वारा मनोनीत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विशंभर दयाल शर्मा, जसवंत सिंह गुर्जर,शोभारानी कुशवाह, गिरीश गर्ग, सुखराम कोली को बधाई दी एवं उनका स्वागत किया एवं प्रदेश का धन्यवाद ज्ञापन किया ।
कार्यक्रम को श्री विशंभर दयाल शर्मा, सुखराम कोली, राजवीर राजावत ने संबोधित किया । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला कार्यकारिणी, मंडल प्रशिक्षण संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र पाराशर ने किया । कार्यक्रम में राजीव रस्तोगी, सुरेश कौशिक, कमल पहाड़िया, नागेंद्र सिंह चौहान,रामप्रसाद बघेल, तुलसी राम कुशवाह ,विनय परमार, मधुसूदन शर्मा, नेमीचंद कुशवाह, हाकम सिंह लोधा, रामकिशोर शर्मा, कुमार सिंह, अनिल सिंघल, हरिशंकर, विक्रम सिंह ,लाडली मोहन त्यागी, रामप्रसाद गोस्वामी, रामवीर गुर्जर, रामविलास बघेल, विजेंद्र सिंह लोधा, भैरों सिंह परमार, अमर सिंह लोधा, धीर सिंह जादौन,हरेंद्र राव ,रणवीर सिंह गुर्जर ,डॉ मनोज शर्मा, रितिक वर्मा , नेपाली एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment