कंचन कल्याण संस्थान द्वारा धौलपुर एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, February 12, 2021

कंचन कल्याण संस्थान द्वारा धौलपुर एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 



धौलपुर-  कंचन कल्याण संस्थान धौलपुर द्वारा धौलपुर मचकुंड भगवान रणछोड़ की भूमि को कृष्णा सर्किट में शामिल करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा कृष्णा सर्किट जो कि भारत सरकार के पर्यटन विभाग मंत्रालय द्वारा आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत तीन सर्किट बनाए जा रहे हैं ,रामायण सर्किट ,बुद्धिस्ट सर्किट , कृष्णा सर्किट

कृष्णा सर्किट में श्री कृष्ण भगवान के मंदिरों को विश्व स्तरीय ढांचागत विकास के लिए इस योजना को मंजूरी दी गई है, कृष्णा सर्किट में विभिन्न राज्यों : गुजरात,उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में भगवान श्रीकृष्ण के प्रमुख मंदिरो को विकास करने हेतु चुना गया है!जिसमें गुजरात से द्वारिका , उत्तर प्रदेश से मथुरा,बरसाना,वृंदावन, गोकुल, नंदगांव,गोवर्धन तथा राजस्थान से नाथद्वारा के श्रीनाथजी एवं सीकर के श्री खाटू श्याम जी मंदिर एवं जयपुर के गलता जी को चुना गया है लेकिन धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड धाम को नहीं चुना गया है! संस्था सदस्य पौरूष बघेल ने बताया भगवान श्री कृष्ण के मचकुंड धाम को भी कृष्णा सर्किट में शामिल नहीं किया है जिससे भगवान श्री कृष्ण मंदिर श्रंखला अभी अधूरी है इसके विकास के लिए व श्रंखला को पूरी करने के लिए व धौलपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए संस्था सदस्य नरेश त्यागी का कहना है कि धौलपुर वासियों से अपील की है कि  अधिक से अधिक संख्या में  इस मुहिम का हिस्सा बने  तथा तीर्थराज मचकुंड को कृष्णा सर्किट योजना में शामिल  कराएं हम प्रधानमंत्री से यह आशा करते हैं कि आप शीघ्रता शीघ्र हमारी जनमानस से जुड़ी भावनाओं को समझेंगे तथा पूर्ण विश्वास है कि मचकुण्ड तीर्थ स्थल को कृष्णा सर्किट में शामिल करेंगे। इस मौके पर संस्था के सदस्य पोरूष बघेला,नरेश त्यागी, पीयूष कुशवाह,अभिषेक शर्मा,धर्मेंद्र कुशवाह,दिलीप कुशवाह,दाऊ कुशवाह,महावीर सिंह त्यागी,सुमितकांत,कल्याण कुशवाह, शुभम राजपूत,  हेमंत कुशवाह योगेंद्र मीणा आकाश मीणा श्री भगवान कुशवाह आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here