धौलपुर - बजरंग दल द्वारा शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेटो को एक अनुरोध के रूप में ज्ञापन देकर विशेष अनुरोध किया गया कि वैलेंटाइन डे को लेकर प्रेमी युगलों द्वारा जो अश्लीलता फैलाई जा रही है जिससे कि भारतीय संस्कृति में कोई जगह नहीं है जिसको लेकर जिला सह संयोजक राम शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को बजरंग दल द्वारा शहर के विभिन्न पार्कों होटलों और रेस्टोरेंटो के साथ-साथ मचकुंड पर पैनी नजर रहेगी यहां अगर कोई प्रेमी युगल अश्लीलता फैलाता हुआ पाया जाता है तो उनके परिवारजनों को वही मौके पर बुलाकर समझाईस की जाएगी और उनके नहीं मानने पर कानून का सहारा लिया जाएगा
साथ ही युवाओं से विशेष अनुरोध किया हैं कि 14 फरवरी को पिता दिवस और पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर शहीद दिवस के रुप में मनाए ना कि भारतीय संस्कृति को अपमानित करने वाले वैलेंटाइन डे के रूप में मनाए होटल रेस्टोरेंट के मालिकों को विशेष अनुरोध करने वालों में हिन्दुत्व प्रेमी ठाकुर महेश राजावत प्रखंड संयोजक चंद्र प्रताप धाकरे नगर संयोजक नरेश कुमार सह प्रखंड संयोजक दीपक पचौरी सुरक्षा प्रमुख अमित प्रताप सिंह एवं अखाड़ा प्रमुख नवल आदि सहित बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment