शहीद भागीरथ सिंह को शहीद स्थल पर दी श्रधांजलि। - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 14, 2021

शहीद भागीरथ सिंह को शहीद स्थल पर दी श्रधांजलि।

 



धौलपुर - जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 2 साल पहले आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में धौलपुर राजाखेड़ा गांव जैतपुर का लाल भागीरथ सिंह कंसाना  के गांव पहुंचकर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में आज के ही दिन जैतपुर गांव का लाल देश की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर कर गया वीरगति प्राप्त की ऐसे वीर शहीद  नमन करते हैं एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शहीद परिवार को जो सहायता देनी थी चाहे वह है ।जिला स्तर पर किसी या विद्यालय का नाम शहीद के नामांकन करवाना शहर के किसी मुख्य मार्ग पर शहीद की प्रतिमा लगाना जयपुर में बच्चों के रहने के लिए आवास व्यवस्था कृषि कनेक्शन ऐसी समस्याओं का 2 वर्ष पूर्व भी अभी निस्तारण नहीं हुआ है केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से निवेदन है कि इन सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण करें अतः एक हफ्ते में निस्तारण नहीं हुआ तो अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा  जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे और जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल भी करेंगे। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश सचिव सत्यभान बैंसला ने  शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजस्थान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा शहीद परिवार के साथ है हर सलामत करने का करेंगे प्रयास।अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष संजय कंसाना ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा अपनी समस्याओं को लेकर शहीद परिवार  जिला प्रशासन से मिल चुका है सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया  लेकिन अब अखिल भारतीय  युवा गुर्जर महासभा शहीद परिवार के साथ  शहीद भागीरथ सिंह के सम्मान के लिए अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है लेकिन शहीदों को सम्मान दिला कर रहेंगे।इस मौके पर काफी संख्या में युवा साथी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here