परिवहन विभाग द्वारा 1600 मीटर की दौड़ का आयोजन - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 14, 2021

परिवहन विभाग द्वारा 1600 मीटर की दौड़ का आयोजन

 


धौलपुर | जिले में मनाए जा रहे 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अब्दलपुर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को लेकर 1600 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया | जिसमें 50 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई |

जिला परिवहन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने दौड़ में भाग लेने वाले धावकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से उनकी ऊर्जा का पता चलता है तथा शारीरिक कुशलता का विकास होता है|बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि पचौरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत को परे रखते हुए दौड़ में पूरी ऊर्जा के साथ खिलाड़ियों को अपनी भूमिका निभानी है|उन्होंने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे खेल भावना का परिचय दें|इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा परिवहन निरीक्षक रामवीर सिंह चौधरी व श्रीकांत कुमावत सहित विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की | दौड़ में प्रथम स्थान रवि, द्वितीय स्थान अनिल व तृतीय स्थान सचिन ने प्राप्त किया | विजेताओं को परिवहन विभाग की ओर से गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल व ब्रोंज मेडल देकर सम्मानित किया गया |कार्यक्रम का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट के द्वारा किया गया|

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here