कंचन कल्याण संस्थान ने रक्तदान कर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रदांजलि।। - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 14, 2021

कंचन कल्याण संस्थान ने रक्तदान कर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रदांजलि।।

 


धौलपुर- 14 फरवरी के दिन हमारे देश में पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था!जिसमें हमारे देश के 44 जवान शहीद हुए थे।।इसलिए आज कंचन कल्याण संस्थान के सदस्यों ने रक्तदान कर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम की शुरुआत में शहीदों के लिए मोमबत्ती जलाई गई और कार्यक्रम की शुरुआत की गई  इस मौके पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कवि विवेक कुमार एवं कवि प्रेम करेला बोले; हमारी खातिर हंसते - हंसते फांसी झूल गए

स्वाभिमान की करके रक्षा ख़ुशी से फूल गए

 समाज में चल रही कुरीतियों एवं भटकते हुए युवाओं की दशा देखते हुए संस्था सदस्य नरेश त्यागी ने बताया  कि हमारा देश आज कई विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है एक तरफ यह विदेशी हवा जिसमें हमारे देश का युवा अपना रुख मोड़ चुका है और वैलेंटाइन डे किस डे हग डे जैसी कुरीतियों को समाज में फैल गई है कि देश का युवा पूरी तरह भटक चुका है और एक तरफ जाति धर्म के नाम पर लोग आपस में मारकाट कर रहे हैं क्या उन लोगों ने जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी कभी सोचा होगा कि किस देश में इस तरह की परिस्थितियां होंगी वह लोग आज कहीं स्वर्ग में बैठकर यह सोचते होंगे कि हमसे कहीं भूल तो नहीं हो गई इसलिए हमें समाज के बदलाव के लिए नई युवा पीढ़ी को सही रास्ता दिखाने का कार्य करना होगा और नई पीढ़ी जो कि देश का भविष्य है उसे भी समझना होगा कि देश का भार उसके कंधों पर है इसीलिए समाज का हर वह तबका हर वह व्यक्ति अपना कर्तव्य समझे जो अपने घर के काम के लिए समझता है।इसी मौके पर सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड में  मनिया निवासी रेनू कुशवाह भर्ती हैं जिनकी दयनीय स्थिति देखकर पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा ने  संस्था सदस्य पीयूष कुशवाहा को सूचित किया कि युवती की हालत गंभीर है तथा उनकी माता  बोल नहीं सकती एवं पिता रक्तदान करने के लायक नहीं है तो आप लोगों से आग्रह है  के युवती की मदद की जाए।सूचना मिलते ही पीयूष कुशवाह ने धर्मेंद्र कुशवाह एवं दिलीप कुशवाह से संपर्क किया तथा उन्हें स्थिति बताते हुए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।रक्तदाता धर्मेंद्र सिंह कुशवाह एवं दिलीप कुशवाहा ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुऐ कहा कि, मानवता के मंच से कर दो यह ऐलान, समय – समय पर हम सभी करेंगे रक्तदान। इस मौके पर संस्था सदस्य पीयूष कुशवाहा ने समस्त धौलपुर वासियों से आग्रह किया कि तीर्थराज मचकुंड को कृष्णा सर्किट में शामिल करने के लिए सभी लोग प्रयास करें।

शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए संस्था सदस्य पौरुष बघेला ने मांग की कि राजाखेड़ा निवासी शहीद भागीरथ सिंह को नेताओं द्वारा उनके लिए की गई सभी घोषणाओं का लाभ मिले तथा  उनके नाम पर एक विद्यालय बनवाने की घोषणा हुई थी जो अभी तक नहीं बना इसलिऐ राज्य सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द विद्यालय निर्माण कार्य शुरू किया जाए एवं उनके घर तक जाने के लिए सड़के नहीं है तो जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

 तथा हाल ही में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिस घटना ने मानवता के मुंह पर तमाचा  जड़ा है इसमें बताया जा रहा है कि स्वर्गीय रिंकू शर्मा ने आरोपी के परिवार के लिए कुछ दिन पहले ही रक्तदान कर उनकी जान भी बचाई थी तो लोगों में यह भ्रांति भी फैल रही है कि जिन लोगो की आप जान  बचा रहे है वे लोग आपकी जान ले भी सकता है 

इस मौके पर संस्था के सदस्य पोरूष बघेला,नरेश त्यागी, पीयूष कुशवाह,अभिषेक शर्मा,धर्मेंद्र कुशवाह,दिलीप कुशवाह,दाऊ कुशवाह,महावीर सिंह त्यागी,सुमितकांत,कल्याण कुशवाह, शुभम राजपूत,  हेमंत कुशवाह,योगेंद्र मीणा,आकाश मीणा,श्री भगवान कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह ,कवि विवेक कुमार, कवि प्रेमशंकर करेला  योगेंद्र कुशवाहा अंकित कुशवाह विवेक बघेल आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here