धौलपुर- बाड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रहल के विद्यालय स्टाफ राधेश्याम कुपासिया व जीतेन्द्र सिंह ने दो वर्ष के प्रोबेशन काल पूर्ण होने व विद्यालय पुनः सुचारू व नियोजित रूप से शुरू होने व शिक्षण कार्य करने आने वाले कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए फल व स्टेशनरी वितरित करके विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया l
रहल विद्यालय प्रधानाध्यापक पारसराम पंवार ने बताया कि हमारे विद्यालय स्टाफ ने प्रोबेशन पूर्ण होने पर पी ई ई ओ परिक्षेत्र कांसपुरा के अधीन समस्त विद्यालय स्टाफ को मिठाई भेंट कर खुशी व्यक्त की एवं जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी के साथ साथ फल भी वितरित किए l
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ विद्याराम, रघुवीर प्रसाद, रामगीरिश, राधेश्याम कुपासिया, जुमा खान, जीतेन्द्रसिंह, बेबी असमा, सरोज, उषादेवी, व ग्रामीण दाताराम, वीरेन्द्र गुर्जर उपस्तिथ रहे l

No comments:
Post a Comment