सविता समाज विकास व जनकल्याण समिति धौलपुर का सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न- ग्यासीराम सैन
धौलपुर। सविता समाज विकास व जनकल्याण समिति धौलपुर की ओर से आज रविवार 21 मार्च 2021 को सप्तम,अष्टम एवं नवम् वार्षिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन सैपऊ रोड़ स्थित हिना रिसोर्ट में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्यअतिथि श्री बने सिंह जी अधिशाषी अभियंता भरतपुर व श्री खेमचंद जी X.EN , ने माँ नारायणी व सैन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह मे 10वी एवं 12वी व ग्रेजुएट कक्षा में 60 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 157 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर माला पहनाकर व नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया ।
छात्र-छात्राओं के अलावा सेवानिवृत कर्मचारियों, समाज सेवियों भामाशाह,एवं स्वजातीय जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।समारोह मे मुख्य अतिथि श्री बनेसिंह जी अधिशाषी अभियंता भरतपुर थे।समारोह की अध्यक्षता ग्यासीराम सैन "अध्यापक" जिलाध्यक्ष धौलपुर ने तथा संचालन राजू लाल सैन "अध्यापक" ने किया। मारोह मे विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजू सविता "जिलाध्यक्ष" सविता सैन महासभा जनपद आगरा उ.प. व सतीश सविता जिला महासचिव आगरा , रामेश्वर सविता तहसील अध्यक्ष खेरागढ़ आगरा , बंटू सविता "जिलाध्यक्ष" मुरैना म.प्र रहे। समारोह के अंत मे संस्था के जिलाध्यक्ष ग्यासीराम सैन जी ने समाज के लोगो का धन्यवाद किया।
समारोह मे सर्व श्री रणवीर सिंह (संरक्षक) ,राजवीर सिंह (उपाध्यक्ष), रघुवंश कुमार (कोषाध्यक्ष),विनोद कुमार (सचिव), कृष्ण मुरारी (ब्लॉक अध्यक्ष धौलपुर) , सियाराम (ब्लॉक अध्यक्ष सेहपऊ) ,रामजीलाल (ब्लॉक अध्यक्ष वाडी) ,मास्टर ओम नारायण (ब्लॉक अध्यक्ष मनिया),गंगा प्रसाद (ब्लॉक अध्यक्ष बसेड़ी), शिवराम सेन, भूरी सिंह,प्रेम सिंह, राजेश सैन , राजवीर सिंह युवा अध्यक्ष धौलपुर, मयंक सेन , विष्णु , श्री कृष्ण, राकेश युवा अध्यक्ष मनिया , विशम्भर, बंटू, मातादीन ,ओमवीर सिंह , किताब सिंह हलवाई , रिंकू , रामप्रकाश ,टीकम सिंह, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह नारोलिया, श्यामसुंदर,एड.टीकम सिंह , रामदीन , सत्यराम , रामवीर टेलर, रामस्वरूप, जगदीश प्रसाद, बहादुर सिंह, पंकज , लक्ष्मण सिंह ,मुकंदी लाल ,संतोषी, डॉ हरिओम , बैजनाथ ,बटुआ राम, राम खिलाड़ी, दारा सिंह, संतोषी लाल , राजेंद्र सिंह ,पातीराम सविता कल्लन सविता, गोपाल भगत जी आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment