धौलपुर- ग्राम पंचायत बिरौधा और गांव अतिराज का पुरा में जल जीवन मिशन की कार्यशाला सम्पन्न! जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग धौलपुर द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति बिरौधा और अतिराज का पुरा की एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन राजीव गांधी सेवा केन्द्र बिरौधा में सरपंच त्रिपुरारी शर्मा एवं बिरौधा के प्रधानाचार्य लटूर चन्द्र ने किया! कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक प्रमोद कुमार पंकज ने सहभागी प्रशिक्षार्थीयों को जल जीवन मिशन योजना के उद्देश्य, समिति के स्वरूप और समिति द्वारा किए जाने बाले कार्य और संधारित किए जाने बाले रजिस्टर संधारण की संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिरौधा एवं गांव अतिराज का पुरा में 2024 तक हर घर को नल के द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना के तहत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें और अधिक मजबूत तथा कार्यशील बनाया जा रहा है ताकि 2024 से पूर्व इस योजना को पूरा किया जा सके! प्रशिक्षक रन्जीत सिंह ने वर्तमान भूजल स्तर की स्थिति की चर्चा करते हुए जल संरक्षण विधि की तकनीकी जानकारी दी! प्रशिक्षक रोशन लाल मस्ताना ने जल जीवन मिशन की विस्तृत जानकारी देते हुए सामाजिक सर्वे किए जाने की कार्यविधि को समझाते हुए जल को मानव जीवन का मूल आधार बताया! बिरौधा के प्रधानाचार्य लटूर चन्द्र ने कहा कि प्रुथ्वी के दो तिहाई भाग पर भी जल होते हुए पीने योग्य जल की कमी कमी है उन्होंने जल अपव्यय और अति जल दोहन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया! बिरौधा सरपंच त्रिपुरारी शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगो को योजना से जोड़ा जाएगा और सामुदायिक सहभागिता से अतिराज का पुरा और बिरौधा में हर घर तक नल के द्वारा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लक्ष्य को 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा!
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Welcome to D24 News, your number one source for all latest news. We're dedicated to providing you the very best of news.

No comments:
Post a Comment