अगले सॉन्ग में एक्ट्रेस टीना आहूजा के साथ नजर आएंगे शहर के अनवारुल हसन अन्नू। - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 24, 2021

अगले सॉन्ग में एक्ट्रेस टीना आहूजा के साथ नजर आएंगे शहर के अनवारुल हसन अन्नू।

 अगले सॉन्ग में एक्ट्रेस टीना आहूजा के साथ नजर आएंगे शहर के अनवारुल हसन अन्नू। 

धौलपुर-  अप्रैल में फ्लोर पर जाएगा प्रोजेक्ट, बायो बबल बना कर की जाएगी शूटिंग। 

अपने पिछले सॉन्ग नैना नी बिल्लो से सुर्खियों में आए शहर के इमरजिंग, टैलेंटेड व एनर्जेटिक एक्टर अनवारुल हसन अन्नू जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डांस किंग के तौर पर पहचान रखने वाले गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के साथ डांस बेस्ड पार्टी सॉन्ग "लक्क शेक" में नजर आएंगे। इस सॉन्ग की शूटिंग चंडीगढ़ में की जाएगी, जिसके लिए सेट वर्क तैयार हो चुका है और लीड आर्टिस्ट ने डांस रिहर्सल शुरू कर दी है। 5 अप्रैल से इस गाने का शूट शुरू किया जाएगा और इसी महीने बड़े म्यूजिक लेबल के साथ इस गाने को रिलीज किया जाएगा।

इस सॉन्ग को सेलीविश मीडिया प्रोड्यूस कर रहा है। टीना व अन्नू ने बताया कि यह गाना इस साल का ब्लॉकबस्टर पार्टी एंथम होगा। टीना भी पहली बार स्क्रीन पर किसी सॉन्ग में अपने डांस मूव्स से ऑडियंस को एंटरटेन करते हुए दिखाई देंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here