भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी का ब्रांड एम्बेसडर-श्रवण कुमार वर्मा
धौलपुर- नवाब पैलेस बाड़ी में, भारतीय जनता पार्टी धौलपुर की जिला कार्यसमिति का आयोजन जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा की अध्यक्षता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व भरतपुर संभाग प्रभारी श्रीमान मुकेश दाधीच एवं पूर्व राज्यमंत्री और धौलपुर संगठन प्रभारी श्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक शोभारानी कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विशंभर दयाल शर्मा, करौली प्रभारी श्री भानु प्रताप सिंह राजावत की आतिथ्य में जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित करके किया गया । आज 23 मार्च को शहीद दिवस के उपलक्ष में उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ता बंधुओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला महामंत्री सुखराम कोली ले जिला संगठन का व्रत रखा तथा संगठन की गतिविधियों का कार्यसमिति के समक्ष लेखा-जोखा रखा और बताया कि हर स्थिति में धौलपुर भाजपा संगठन का कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र भाजपा की नीतियों का अनुसरण पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कर रहा है।
कार्यसमिति में "राजनैतिक प्रस्ताव" रखते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि आज धौलपुर में आमजन परेशान है। कानून व्यवस्था चौपट है, प्रशासन एक कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है,जिससे आम जनता का काम नहीं हो पा रहा है, इस राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी जिला महामंत्री सतेंद्र पाराशर, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह व कमल पहाड़िया ने किया । इस राजनैतिक प्रस्ताव को कार्यसमिति ने ध्वनि मत से पारित कर दिया ।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी जवाहर सिंह बेढम जी ने कहा कि धौलपुर का संगठन आज बहुत ही समर्पित भाव से काम कर रहा है, आगे भी इसी तरह काम करता रहेंगा । बेढम जी ने जिले की संगठनात्मक संरचना की जानकारी ली तथा कहा कि हमें अपने-अपने बूथ स्तर की चिंता करनी चाहिए , बूथ मजबूत होगा तभी हम भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर पाएंगे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष , भरतपुर संभाग प्रभारी श्री मुकेश दाधीच जी ने कहा कि संगठन की संरचना हमारे लिए महत्वपूर्ण है, संगठन ही हमारे लिए सर्वोपरि है, कोई भी व्यक्ति संघठन से बड़ा नही हो सकता । संगठन मजबूत होगा तो हम आमजन की लड़ाई लड़ सकेंगे और जनता की आवाज बन सकेंगे । दाधीच जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आम जनता की आवाज को लेकर हमेशा से संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा । हमारा कार्यकर्ता अपने दायित्व निर्वहन करने वाला सिपाही हैं । भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, उन्होंने कहा कि सशक्त मंडल और सक्रिय बूथ और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति हर मंडल पर शीघ्रता से की जाएगी कार्यकर्ता और कार्यकारिणी ही भारतीय जनता पार्टी की आधारशिला है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, जिससे जन-जन का कल्याण हो सके और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उसको जन जन तक पहुंचाने का काम शुन्यचित करना है ।
कार्य समिति को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के समर्पित सिपाही हैं, पार्टी हित ही हमारे लिए सर्वोपरि है, पार्टी का कार्यकर्ता मनसा -वाचा- कर्मणा से काम करता है,भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का ब्रांड अम्बेसडर है माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के रूप में काम करता है। तथा आम जनता के लिए संघर्ष करने के लिए तत्पर रहता है । जिला अध्यक्ष जी ने कार्यसमिति में पधारे सभी अतिथियों का तथा कार्यकर्ता बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम को धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, कैलाश सोनी,सुरेश कौशिक, भानु प्रताप सिंह राजावत ,विशंभर दयाल शर्मा, जीतेन्द्र राजोरिया, अजय सिंह परमार उर्फ बॉबी ने संबोधित किया ।
कार समिति में सत्येंद्र पाराशर, कमल पहाड़िया, नागेंद्र सिंह, उपेन्द्र कुशवाह,अमर सिंह लोधा, संतोष गुर्जर,सोनल जैन, पूजा कुशवाहा, मुकेश सक्सेना, हरेंद्र राव ,लोकेंद्र सिंह परमार ,राजवीर सिंह राजावत , डॉ मनोज शर्मा ,मुकेश हनुमानपुरा , मदन कोली, रणवीर सिंह गुर्जर, शुभम परमार ,सौरभ परमार ,पप्पू तिमासिया, सुरेश शर्मा, रामवीर सिंह गुर्जर, दशरथ सिंह, रामविलास बघेल , रामप्रसाद गोस्वामी, नंदकिशोर शुक्ला, रामवीर पोसवाल,हरि सिंह, प्रेम नारायण सोनी ,रामकिशोर शर्मा, तुलसीराम कुशवाहा, अकबर खान, दिनेश मामा ,भीकम सिंह कुशवाह, मनोज गोस्वामी, दिनेश बागथरिया,गोपाल कोली, गौरव शुक्ला, सोनू त्रिवेदी,मुकेश राणा, राम प्रसाद बघेल,तुलसी राम कुशवाह,नेमीचंद कुशवाह, रूबी सिंह परमार , दाडू, नत्थी गर्ग, किशोरी शरण भटेल, बंगाली सिंह, दर्शन सिंह ,दामोदर सिंह, कृष्ण गोपाल तिवारी , वासुदेव, सरनाम सिंह गुर्जर ,श्री कृष्ण गुर्जर ,रविंद्र सिंह, रामू सिकरवार,बनवारी गुर्जर, दीनदयाल शिवहरे, धारा सिंह, जितेंद्र तिवारी, तुलसीराम तोमर,देवेंद्र सिंह,रविंद्र सिंह सिकरवार , के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला महामंत्री सुखराम कोली ने किया।

No comments:
Post a Comment