मुस्लिम महासभा के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह का आयोजन होगा जयपुर में - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 12, 2021

मुस्लिम महासभा के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह का आयोजन होगा जयपुर में

राष्ट्रीय अध्यक्षा रेशमा सोलंकी रहेगी मुख्य अतिथि



जयपुर - मुस्लिम महासभा के राजस्थान प्रदेश प्रभारी इकबाल भाटी के द्वारा 20 ओर 21 मार्च को जयपुर जिले के चाकसू में दो दिवसीय प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहतरमा *रेशमा सोलंकी* शिरकत करेंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी आबिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुस्लिम महासभा के प्रदेश, जिला ओर ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे जिन्हें दो दिवसीय प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह के माध्यम से अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की रूपरेखा तैयार करके समाज कल्याण के कार्य करने की जानकारी दी जाएगी जिससे समाज ओर संगठन दोनों को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा रेशमा सोलंकी 21 मार्च को उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना होगी जहां पर मुस्लिम महासभा की जयपुर ग्रामीण टीम के द्वारा रेशमा सोलंकी का इस्तकबाल किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here