धौलपुर- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी ने धौलपुर के युवा समाजसेवी उमर फारूक उस्मानी के द्वारा कांग्रेश पार्टी के लिए समाजहित में किये गए उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए बजरिया निवासी उमर फारुख उस्मानी को कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग का जिला अध्यक्ष धौलपुर के पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी ने कहा प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा और पार्टी में एक अच्छी टीम बनाकर कांग्रेस पार्टी एवं राजस्थान सरकार की नीति को जन-जन ढाणी ढाणी तक पहुंचाने का कार्य करूंगा ।ऐसी भावना के साथ मैं सभी को साथ लेकर काम करूंगा फारुख उस्मानी को जिला अध्यक्ष बनने पर पूर्व वित्त मंत्री प्रदुमन सिंह, पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर, बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोरहा, बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, धौलपुर कांग्रेश प्रत्याशी डॉक्टर शिवचरण कुशवाह , नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह, सभापति प्रतिनिधि निशान सिंह चौधरी, पूर्व सभापति कमल कंसाना, पूर्व प्रधान मोनू जादौन, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा,धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना फैयाज खान,वार्ड नंबर 44 के पार्षद प्रत्याशी रहे शकील खान, दिनेश शर्मा, रहमान मिर्जा आसिफ खान उस्मानी, युवक कांग्रेस धौलपुर विधानसभा अध्यक्ष श्यामसुंदर पंडित, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रजापति , युवा कांग्रेस नेता नसरुद्दीन उस्मानी ,धौलपुर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा, पार्षद आजाद उस्मानी, पार्षद निसार खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया

No comments:
Post a Comment